रूस जाएंगे एनएसए अजीत डोभाल, ब्रिक्स सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में लेंगे हिस्सा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 सितंबर 2024। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस जाएंगे। वह मॉस्कों में ब्रिक्स एनएसए बैठक में भाग लेंगे। ब्रिक्स और ब्रिक्स प्लस उच्च स्तरीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक 10-12 सितंबर तक सेंट पीटर्सबर्ग में होगी। रूस में वर्ष 2024 के लिए ब्रिक्स सम्मेलन होगा। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अमेरिका शामिल हैं। इसमें 2023 में नए सदस्य देश मिस्र, ईरान, यूएई, इथोपिया शामिल होंगे। बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध समेत तमाम मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच चर्चा होगी। पीएम मोदी ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद 8 और 9 जुलाई को अपना पहला मॉस्को दौरा किया था। पुतिन के साथ शिखर वार्ता में मोदी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा था कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में संभव नहीं है और बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं हो सकती। 

कीव में बच्चों के अस्पताल पर हुए हमले की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने पुतिन के सामने कहा था, अगर लोगों की जान जाती है तो मानवता में भरोसा करने वाला हर व्यक्ति दुखी होता है। उस पर भी अगर बेगुनाह बच्चों की हत्या हो, निर्दोष बच्चें मरें तो दिल छलनी हो जाता है और बहुत पीड़ा होती है। मुझे कल आपके साथ इन मुद्दों पर बात करने का अवसर मिला।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मोदी की मॉस्को यात्रा को ‘बहुत निराशाजनक’ और शांति प्रयासों के लिए एक ‘झटका’ बताया था। एक्स पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने खासतौर पर यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमलों का जिक्र किया था, जिसमें उसी दिन कीव में बच्चों के अस्पताल पर हमला शामिल था। इसके बाद 23 अगस्त को पीएम मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव गए थे। उन्होंने यहां कहा था कि युद्ध के मैदान से समस्या का समाधान नहीं निकल सकता। रूस और यूक्रेन को युद्ध की स्थिति से बाहर आने के लिए दोनों को आपसी सहमति की मेज पर आना चाहिए। इसके अलावा दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा भी हुई। 

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सीएम हिमंत बोले- पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 08 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया कि सुबह असम पुलिस ने पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस खदेड़ दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि असम पुलिस ने इस महीने बांग्लादेश से 15 घुसपैठियों को वापस उनके देश भेजा गया है। सीएम […]

You May Like

कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस....|....स्कूली शिक्षा बदहाल सुविधाएं नहीं - कांग्रेस....|....श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल....|....समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत....|....मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान