यूपी में दो दिन बढ़ा लॉकडाउन, कल और परसों भी साप्ताहिक बंदी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनउ 03 मई 2021। यूपी में कोरोना के लगातार बढ़ रहे  केस को देखते हुए लॉकडाउन दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। चार और पांच मई को भी यूपी के सभी बाजार बंद रहेंगे लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। बता दें कि अभी शनिवार से सोमवार तक बंदी का आदेश था। अब मंगलवार और बुधवार को भी लॉकडाउन रहेगा। गुरुवार सुबह सात बजे लॉकडाउन हटेगा। 

यूपी में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना केस: 

कोरोना केस को लेकर यूपी में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो कभी पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बीच-बीच में कोरोना केसों में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को पिछले दो दिनों के मुकाबले कोरोना केस में मामूली राहत देखने को मिली है। 24 घंटे में प्रदेश के अंदर 30,983 नये मरीज पाए गये। वहीं 290 संक्रमितों की मौत हुई है। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 290 संक्रमितों की मौत हो गई और अब तक कुल 13,162 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 30,983 नए मरीज पाए जाने के बाद अब तक कुल मामलों की संख्या 13,13,361 हो गई है।
उन्होंने बताया कि यूपी में मिले 30,983 संक्रमितों की तुलना में पिछले 24 घंटे में 36,650 संक्रमित संक्रमण से उबरे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 10,04,447 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इलाज कराने वालें मरीजों की संख्या कम हुई है और इस समय कुल 2,95,752 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को प्रदेश में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 3,01,833 थी।

Leave a Reply

Next Post

कोलकाता के दो खिलाड़ी संक्रमित, आज अहमदाबाद में होने वाला KKR-RCB का मैच टाला गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मई 2021। इंडियन प्रीमियर लीग पर कोविड-19 का असर नजर आ गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं। इसके बाद खिलाड़ी और स्टाफ आइसोलेशन में चले गए हैं। इन सबके बाद आईपीएल के सिक्योर बायो-बबल पर भी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण