गुजरात के चोटिला में आयोजित केजरीवाल की रैली भारी बारिश के कारण रद्द

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 07 सितंबर 2025। गुजरात के चोटिला में आज आप नेता अरविंद केजरीवाल की होने वाली रैली भारी बारिश के कारण रद्द कर दी गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन और यातायात व्यवस्था को काफी प्रभावित कर रखा है। कई जगह पानी भरने से आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के 243 तालुकों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वलसाड के कपराडा तालुका में सबसे ज्यादा 10.5 इंच से अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा पोशिना में 6 इंच से अधिक, वलसाड के गढ़रामपुर में 5.5 इंच वर्षा दर्ज हुई है। राधनपुर और उमरगाम में 4.5 इंच से अधिक, भचाऊ, लखनी और तलोदा में 4 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। पालनपुर में भी 4 इंच की वर्षा दर्ज की गई है। साणंद, कडी, बोटाद, संतालपुर और सतलासना में 3.5 इंच से अधिक बारिश की सूचना मिली है।

दांता, पडधारी, वाव, पाटन, पारडी, खेड़ब्रह्मा, भिलोदा, प्रांतिज, उमरपाड़ा सहित कई अन्य क्षेत्रों में 3 इंच से अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा 16 से ज्यादा तालुकों में 2 इंच से 2.5 इंच के बीच बारिश दर्ज हुई है। अहमदाबाद शहर में भी 2 इंच बारिश हुई है। राज्य के 34 तालुकों में डेढ़ इंच से ज्यादा और 38 तालुकों में 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। कुल मिलाकर 107 तालुकों में सामान्य बारिश जारी है।

देश के अन्य हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश
गुजरात के साथ-साथ देश के कई अन्य राज्यों में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में पानी भरने के कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के कगार पर पहुंच चुका है, जिससे सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

आयकर विभाग ने गरीब मजदूर को भेजा 8.4 लाख का टैक्स नोटिस, फफक-फफक कर रो पड़ा सुनील; सभी रह गए दंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव फिरोजाबाद 07 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां मेहनत-मजदूरी करने वाले सुनील के साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला हुआ है। गांव का ही एक शख्स उसे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं