केरल से आएगी कोरोना की तीसरी लहर? लगातार तीसरे दिन मिले देश के आधे केस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जुलाई 2021। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर देश में केरल के जरिए दस्तक देगी? यह सवाल इसलिए उठने लगा है कि लगातार तीसरे दिन केरल में 20,000 से ज्यादा नए केस मिले हैं। एक बार फिर से राज्य में 22,064 केस मिले हैं, जो देश भर में मिले 44,230 मामलों का ठीक आधा हैं। शुक्रवार सुबह आए बीते एक दिन के डेटा के मुताबिक देश में 24 घंटों में 42,360 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं, जबकि 44,230 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,05,155 हो गई है। कुल केसों के मुकाबले अब देश में सक्रिय मामले 1.28 फीसदी हो गए हैं। हालांकि अब भी डेली और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम पर बना हुआ है।

यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में कोरोना के नए मामले 40,000 से ज्यादा मिले हैं और आज सबसे अधिक 44 हजार केस पाए गए हैं। यही नहीं केरल की बात करें तो वहां लगातार तीन दिनों से 20 हजार से अधिक केस मिल रहे हैं। इसी के चलते देश भर के नए केसों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। हर दिन कोरोना के नए केसों का आंकड़ा 30 से 40 हजार के बीच रहता था, लेकिन केरल में रफ्तार बढ़ने के बाद यह 40 हजार के पार पहुंच गया है। इस बीच केरल में शनिवार और रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यही नहीं राज्य की हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में ही रहें।

वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य के लिए अगले दो से तीन हफ्ते अहम होंगे। हेल्थ मिनिस्टर ने लोगों से अपील की है कि वे एकत्रित होने से बचें और कहीं  भी ऐसी जगह पर न जाएं, जहां भीड़ जुटने की संभावना हो। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना की टेस्टिंग में तेजी लाई गई है और कोई भी मामला आ रहा है तो उसकी रिपोर्टिंग की जा रही है। वीना जॉर्ज ने कहा कि बुधवार को  1,96,902 सैंपल लिए गए थे, जिसमें 11.2 पॉजिटिविटी रेट निकला है। इसके अलावा गुरुवार को 1,63,098 सैंपल लिए गए और पॉजिटिविट रेट बढ़कर 13.53 फीसदी हो गया।

Leave a Reply

Next Post

टला हादसा: 45 मिनट तक नासा के नियंत्रण में नहीं रहा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, रूसी मॉड्यूल ने की गड़बड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 30 जुलाई 2021। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का दावा है कि अंतरिक्ष में मौजूद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी अंतरिक्ष यात्रियों का घर गुरुवार (29 जुलाई) करीब 45 मिनट तक उनके नियंत्रण से बाहर रहा। दरअसल, रूसी मॉड्यूल ने बैकफायर कर दिया था, जिसके चलते […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण