वेस्टइंडीज से हारने के साथ ही न्यूजीलैंड सुपर-8 की दौड़ से लगभग बाहर, अफगानिस्तान का दावा मजबूत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

त्रिनिदाद 13 जून 2024। वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के 26वें मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने 39 गेंद में नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली थी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ रोवमन पॉवेल की अगुआई वाली टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है।

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। उसे 14 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी से भिड़ना है। इन दोनों मैचों में भी जीत कीवी टीम के लिए काफी नहीं होगी। दरअसल, वेस्टइंडीज के तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक हैं। वहीं, अफगानिस्तान ने अब तक दो में दो जीत हासिल की है। उसके चार अंक हैं। अफगानिस्तान को 14 जून को पापुआ न्यू गिनी से भिड़ना है। इस मैच में जीत या फिर मैच के बारिश से धुलने पर अफगानिस्तान की टीम क्वालिफाई कर जाएगी।

पापुआ न्यू गिनी से अफगानिस्तान के बड़े अंतर से हारने पर ही न्यूजीलैंड को कोई मौका मिल पाएगा। हालांकि, ऐसा होना लगभग नामुमकिन है। अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में युगांडा को 125 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में कीवी टीम को 84 रन से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में अफगानिस्तान का भी क्वालिफाई करना तय माना जा रहा है। पापुआ न्यू गिनी को हराते ही अफगानिस्तान के छह अंक हो जाएंगे, जबकि न्यूजीलैंड दोनों मैच जीतने पर भी चार अंक ही ले पाएगी। ऐसे में कीवी टीम का सफर लगभग खत्म हो चुका है। शेरफेन रदरफोर्ड को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Next Post

क्लब महिंद्रा लेक व्यू - मुन्नार की कुदरती खूबसूरती के साथ हर पल को बनाएं यादगार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जून 2024। मुन्नार के हरियाली से भरपूर माहौल और धुंध भरी पहाड़ियों के बीच बसा क्लब महिंद्रा लेक व्यू मुन्नार सैलानियों को केरल के ऊंचे इलाकों की लुभावनी खूबसूरती में डूबने के लिए आमंत्रित करता है। इंडो-ब्रिटिश वास्तुकला से सजी यह जगह […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग