रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 14 अक्टूबर 2026। दुबग्गा के महिपतमऊ में रिहायशी इलाके में तीन मंजिला मकान के दूसरे तल पर मार्फीन बनाई जा रही थी। बाहर से सामान्य नजर आने वाले मकान में करोड़ों की मार्फीन तैयार की जाती थी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात मकान पर छापा मारकर इसका खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि चार भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, बरामद छह किलो चार सौ ग्राम मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 करोड़ रुपये है।

एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बाराबंकी के कुर्सी थानाक्षेत्र के मोहसंड, टिकैतगंज गांव का मो. जुहेल और उसका साथी अमजद हैं। एएनटीएफ और दुबग्गा पुलिस की टीम सोमवार रात करीब 11 बजे अंधे की चौकी के पास स्थित मकान में सीढ़ी लगाकर दाखिल हुई। सादे कपड़ों में पहुंची एएनटीएफ की टीम पर आरोपियों ने पिस्तौल तान दिया। वहीं, दुबग्गा पुलिस को वर्दी में देखकर दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। हालांकि, अनस, मांज, सुहैल और एक अन्य अज्ञात मौके से भाग निकले।

दो माह पहले खरीदा था मकान
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि जुहेल ने दो महीना पहले ही तीन मंजिला मकान खरीदा था। टीम को अवैध पिस्तौल, छह कारतूस, 16 हजार रुपये, स्कूटी, कार, छह मोबाइल फोन, केमिकल और अन्य सामग्री भी मिली। बरामद सामग्री को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

कई जिलों तक फैला था सप्लाई नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक, जुहेल बीफार्मा का कोर्स कर चुका है। वह और अमजद मार्फीन बनाते थे। गिरोह के अन्य गुर्गे इसकी सप्लाई झारखंड, हरदोई, बाराबंकी और लखनऊ से सटे जिलों में करते थे। गिरोह में छह आरोपियों के अलावा अन्य लोगों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। गिरफ्तार आरोपियों ने सप्लायरों के बारे में अहम जानकारियां दी हैं। उनकी तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस की दबिश रोकने के लिए छोड़ देते थे कुत्ते
आरोपी पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए इंतजाम किए हुए थे। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक आरोपी रात होते ही मकान में पालतू कुत्ते छोड़ देते थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आरोपी कभी-कभी रात में हर्ष फायरिंग भी करते थे। 

Leave a Reply

Next Post

दिवाली पर महंगी होगी मिठास! चीनी की सप्लाई ठप,

शेयर करे62 रुपये किलो तक पहुंचा भाव; अभी और बढ़ेगा रेट इंडिया रिपोर्टर लाइव आगरा, 14 अक्टूबर 2026। त्योहारी सीजन से ठीक पहले शहर में चीनी का संकट खड़ा हो गया है। शुगर मिल मालिकों की मनमानी और एजेंट्स की जमाखोरी के चलते थोक बाजार में सात दिन से सप्लाई […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस