यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 10 सितंबर 2026। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की आगामी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नयी नवेली’ का टीज़र रिलीज़ होते ही चर्चा का विषय बन गया है। यामी गौतम धर अभिनीत इस फिल्म में फैमिली ड्रामा, ह्यूमर, फैंटेसी और रहस्य का ऐसा मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक बिल्कुल नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है।

टीज़र की शुरुआत एक सामान्य परिवार से होती है, लेकिन कहानी उस समय दिलचस्प मोड़ लेती है जब परिवार का एक सदस्य दावा करता है कि, “भाभी डायन है।” इसके बाद घटनाओं का ऐसा सिलसिला शुरू होता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। यामी गौतम धर इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग और अनदेखे अंदाज़ में नजर आ रही हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म के निर्माता आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा हैं, जबकि निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है तथा संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

निर्माताओं का कहना है, “‘नयी नवेली’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें परिवार, भावनाएं, रहस्य और मनोरंजन का अनोखा संगम है।” वहीं यामी गौतम धर कहती हैं, “यह किरदार मेरे लिए बेहद खास है और दर्शक मुझे एक नए रूप में देखेंगे।” 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर रिलीज़ होने जा रही ‘नयी नवेली’ दर्शकों को हंसी, रहस्य और फैंटेसी से भरपूर एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस

शेयर करेछत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रचार नहीं, रोजगार चाहिए इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 10 सितंबर 2026। कांग्रेस ने मंत्रिमंडल के द्वारा मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन शुरू किये जाने के फैसले को युवाओं को ठगने का नया तरीका बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्रिमंडल ने आज […]

You May Like

खाली सरकारी इमारतों में बनेंगे छात्रावास....|....जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन....|....एमपी में यात्री परिवहन का नया विजन....|....हादसे के बाद बिस्तर पर जिंदगी, सीएम ने फोन पर जाना पीड़ित का हाल....|....विरोध के बीच टली एसईसीएल जनसुनवाई फिर 25 सितंबर को....|....छत्तीसगढ़ को मिली 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं की मंजूरी....|....चैंपियंस लीग: विश्वकप के हीरो ने लगाई हैट्रिक, पीएसजी जीती....|....सांसद निधि के उपयोग में भाजपा सांसद फिसड्डी, जनता के विकास का पैसा पड़ा है अटका: कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस....|....यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का