रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका भारत के मूल्यों का प्रमाण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जून 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल देश की राष्ट्रीय एकता के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि सेना में विविधता को सम्मान दिया जाता है और अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग एक साथ मिलकर राष्ट्र सेवा का कार्य करते हैं। यही भावना देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाती है। शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान (ईस्टर्न एयर कमांड) मुख्यालय में सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल ऐसा संस्थान है, जहां विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और संस्कृतियों से आने वाले लोग एक साझा उद्देश्य के लिए कार्य करते हैं। इससे आपसी सम्मान, विश्वास और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा मिलता है।

रक्षा बल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हैं- राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा, ‘रक्षा बल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हैं। यह ऐसी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां विभिन्न विचारों को सम्मान मिलता है, मूल्यों को संजोकर रखा जाता है और आपसी सम्मान स्वाभाविक रूप से विकसित होता है’। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल समावेशिता, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उनकी कार्यशैली देशवासियों में विश्वास पैदा करती है और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

रविवार को सैनिकों के साथ योग करेंगे रक्षा मंत्री
इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह, पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया तथा भारतीय वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। रक्षा मंत्री रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भी शिलांग में पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में सैनिकों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Next Post

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज पचासा जड़ा, प्रियांश के साथ दमदार साझेदारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2026। भारतीय टीम की नई बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव ने […]

You May Like

अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत....|....स्टाइपेंड बढ़ाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने मांगा 3 हफ्ते का समय....|....झपकी लगते ही बेकाबू हुआ कोयले से भरा ट्रेलर, रेलिंग तोड़कर गार्डन में घुसा....|....छत्तीसगढ़ उल्लास महाचौपाल 15 अगस्त को: सरेंडर नक्सलियों और कैदियों ने भी दिए एग्जाम....|....शासन में अधिकारी अनियंत्रित सांसदों की सुन नही रहे है जनता तो बेबस है....|....मंत्रिमंडल, राज्य की विद्युत वितरण कंपनी बेचने जा रही है, यह जनविरोधी है - दीपक बैज....|....लिसा रे का ‘हेल्दी मिडलाइफ’ मंत्र....|....जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी