आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व सचिव पर ईडी का शिकंजा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद, 04 नवंबर 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को आईपीएस अधिकारी पी. सीताराम अंजनयुलु और कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत की गई। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने तेलंगाना के हैदराबाद और सिकंदराबाद के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के गुंटूर में कुल सात ठिकानों पर तलाशी ली। ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह मामला दर्ज किया है। जांच एपीपीएससी की ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मैनुअल मूल्यांकन में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी है। आरोप है कि इस दौरान एक निजी पक्ष को 1.14 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। ईडी के मुताबिक, उस समय अंजनयुलु आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव थे और उत्तर पुस्तिकाओं के मैनुअल मूल्यांकन का काम कैमसाइन मीडिया नाम की कंपनी को सौंपा गया था। ईडी ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अंजनयुलु के अलावा कैमसाइन मीडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) पी. मधुसूदन राव के ठिकानों पर भी तलाशी ली। इसके साथ ही गुंटूर जिले के चिनाकाकानी गांव स्थित आवासा रिसॉर्ट हैलैंड में भी छापेमारी की गई। इसी जगह उत्तर पुस्तिकाएं रखी गई थीं और मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की गई थी।

एजेंसी ने ट्रूग्रेडर सर्विसेज के ठिकानों पर भी तलाशी ली। यह स्टोन मीडिया एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की एक इकाई है, जिसने एपीपीएससी के लिए पहले डिजिटल मूल्यांकन का काम किया था। इसके अलावा कंपनी के एमडी अकेल्ला पेरी श्रीनिवास राव और मूल्यांकन कार्य के सिलसिले में जुड़े महमंकाली रघुराम के ठिकानों को भी तलाशी के दायरे में शामिल किया गया।

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप की हार पर दिपके को क्यों याद आए ज्ञानेश कुमार?

शेयर करेदुनिया भर के हालिया नतीजों पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और सत्ता में जवाबदेही की जरूरत पर भी सवाल उठाए इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन, 04 नवंबर 2026। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को मुख्य चुनाव […]

You May Like

मामूली वेतन पाने वाले प्रबंधक के पास मिली करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति....|....साहब बीवी भाग गई, वापस दिला दीजिए, जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचा पति....|....पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बदायूं के अदनान....|....सीएम योगी आज करेंगे पदयात्रा....|....पुणे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर....|....ट्रंप की हार पर दिपके को क्यों याद आए ज्ञानेश कुमार?....|....आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व सचिव पर ईडी का शिकंजा....|....अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन ने 'सोशल स्टार्टअप्स प्रोग्राम' शुरू किया....|....आखिरकार चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला....|....गुजरात की कंपनी में आग से अफरा-तफरी