रोहटा में पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, एक की मौत कई झुलसे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ 26 अगस्त 2022। मेरठ के रोहटा में शुक्रवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि आग लगते ही एक के बाद पटाखा फैक्टरी में कई धमाके हुए। वहीं धमाकों से दहशत में आकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

बताया गया कि आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोगों की झुलस गए हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके से दूर रहने को कहा है। कई दुकानों को भी खाली कराया गया है।

थाने से चंद कदम की दूरी पर फैक्टरी में बारूद के ढेर पर थीं कई जिंदगियां

थाने से चंद कदम दूर बारूद के ढेर पर दर्जनों जिंदगी लगातार काम करती रहीं, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई भी जनाकारी होने से इनकार कर रही है। जबकि पास में ही एक ग्रीस फैक्टरी भी संचालित है। आग की लपटों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारूद की फैक्टरी में काम करने वाली दर्जनों महिला आग लगने के बाद करीब आठ फिट ऊंची दीवार कूदकर जान बचाकर भागीं। इस दौरान महिलाओं ने घटना की जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। फैक्टरी मालिक ने सभी को मौके से भागने को कहा।

इस दौरान वहां वीडियो बना रहे निजी चैनल के एक पत्रकार का मजदूर महिलाओं ने फैक्टरी मालिक के कहने पर मोबाइल भी तोड़ दिया। हालांकि आग लगने की सूचना लगते ही थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में घिरे एक मजदूर युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी अभी तक भी पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस ने झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर ही मौजूद है।

Leave a Reply

Next Post

पत्नी का ऐसा डर कि एक महीने से 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रह रहा पति, खाना-पीना-सोना सब वहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मऊ 26 अगस्त 2022। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में थाना कोपागंज इलाके के बसारथपुर ग्रामसभा में रहने वाला एक शख्स इन दिनों इलाके में ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक रामप्रवेश नाम का शख्स पिछले एक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण