हिमाचल में सिर्फ दो युवतियों ने शिक्षा के लिए लिया ऋण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सोलन, 16 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के लिए ऋण लेने वाली युवतियों की संख्या बेहद कम है। हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम की ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण योजना के तहत चालू वित्त वर्ष 2025-26 में प्रदेश की महज दो युवतियों ने उच्च शिक्षा के लिए ऋण लिया है। योजना के तहत पात्र युवतियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक कोर्स करने के लिए 75 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाने का प्रावधान है।

29 साल से चल रही योजना
महिला विकास निगम की यह योजना करीब 29 वर्षों से संचालित है। इसके बावजूद योजना के प्रति जागरूकता की कमी के कारण बहुत कम युवतियां इसका लाभ उठा पा रही हैं। योजना शुरू होने के बाद से अब तक करीब 87 युवतियों को इसका लाभ मिलने की जानकारी दी गई है।

कई व्यावसायिक कोर्स के लिए ऋण की सुविधा
योजना के तहत एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, बीएड, एमबीए, नर्सिंग, आर्किटेक्चर और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए ऋण का प्रावधान है। इसका उद्देश्य आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा हासिल करने में कठिनाई का सामना कर रही युवतियों को सहायता देना है। महिला विकास निगम की ओर से पात्र युवतियों को 75 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। योजना के माध्यम से युवतियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ऋण बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा
महिला विकास निगम ने ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण योजना की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। निगम की ओर से योजना का लाभ अधिक युवतियों तक पहुंचाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक राहुल जैन के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली युवतियों की संख्या कम है। ऐसे में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

मेट्रो प्रबंधन ने सुरंग के सुरक्षा पैमानों पर दी सफाई

शेयर करेकल सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे रहवासी इंडिया रिपोर्टर लाइव  इंदौर, 16 अक्टूबर 2026। इंदौर में भूमिगत मेट्रो के निर्माण कार्यों का विरोध तेज होता जा रहा है। बंगाली चौराहा से बड़ा गणपति तक होने वाले निर्माण कार्यों के विरोध में इन क्षेत्रों के रहवासी संघ एकजुट होकर विरोध […]

You May Like

रूस में फिर कांपी धरती: कामचटका क्षेत्र में लगे भूकंप के जबरदस्त झटके....|....सरकारी नौकरी के नाम पर 13 लाख 69 हजार रुपये की ठगी....|....रेडिएंट कॉलेज में गरबा आयोजन को लेकर बजरंग दल ने जताई आपत्ति....|....मेट्रो प्रबंधन ने सुरंग के सुरक्षा पैमानों पर दी सफाई....|....हिमाचल में सिर्फ दो युवतियों ने शिक्षा के लिए लिया ऋण....|....लोकभवन में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं पर केस....|....दो अग्निवीरों को मिलेगा आगे सेवा का मौका....|....नेहरू प्लेस के खिदमत रेस्टोरेंट में आग....|....68 हजार सीटें खाली, अब कॉलेजों का ऑडिट....|....बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, बोले- CJP का प्रदर्शन देश के खिलाफ साजिश