‘दुनिया आपके मार्गदर्शन पर भरोसा जता रही’, राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 सितंबर 2025। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के जश्न को दो हफ्ते के सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का एलान किया है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता 1000 जिलों में रक्तदान शिविर के साथ-साथ 75 शहरों में नमो दौड़ का भी आयोजन कराएंगे। इसके अलावा पौधरोपण से लेकर और भी कई तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा नेताओं और विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। 

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं। वहीं, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राधाकृष्णन ने मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ और देश की सेवा में समर्पित संपूर्ण जीवन की कामना की। उन्होंने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जो इतिहास की दिशा तय कर देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा मेरा पहला अनुभव भी ऐसा ही था। झांसी में उनके भाषण में मैंने भविष्य के नेतृत्व की चमक देखी थी। अनुशासन, संगठन के प्रति समर्पण, गहन ज्ञान और हर चुनौती को स्वीकार करने का साहस, यही गुण हैं, जिन्होंने उन्हें भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला नेता बनाया।’

इस बीच रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर रेत की कलाकृति बनाई। उन्होंने कहा, ‘पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है और देश कैसे विकसित हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी को देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके काम के लिए नमन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 750 कमल के फूलों का उपयोग करके यह रेत कला बनाई गई है।’

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, बाबूलाल मरांडी ने चलाया अभियान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 17 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सेवा पखवाड़ा शुरू किया। रांची में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचकर सफाई अभियान चलाया और भगवान बिरसा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं