सुशांत सिंह राजपूत के बाद बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की रस्सी से लगाया फंदा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सुशांत सिंह राजपूत के बाद उनके साथ ‘काई पो छे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ आसिफ बसरा ने खुदकुशी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 53 साल के बसरा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में एक कैफे के पास आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि, कहा जा रहा है कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

5 साल से मैक्लोडगंज में रह रहे आसिफ

पुलिस ने आसिफ का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वे करीब पांच साल से मैक्लोडगंज में किराए के घर में एक विदेशी महिला के साथ लिव-इन में रह रहे थे। पुलिस ने इस महिला को हिरासत में ले लिया है। खबरों की मानें तो जिस कुत्ते की रस्सी से आसिफ ने फंदा लगाया, वह भी गायब है। एसपी विक्रांत रंजन ने अपने बयान में कहा है कि वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

इन फिल्मों में किया था काम

आसिफ 1998 से फिल्मों में एक्टिव थे। उन्होंने ‘वो’ (`1998) ‘ब्लैक फ्राइडे’ (2004), ‘जब वी मेट’ (2007), ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ (2010), ‘कृष 3’ (2013) और ‘हिचकी’ (2018) जैसी फिल्मों में काम किया था। वे ‘होस्टेजेस’ और ‘पाताल लोक’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया था।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर सारांश मित्तर ने ली मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा बैठक

शेयर करेअपूर्ण कार्याें को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 12 नवम्बर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अपूर्ण कार्याें को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।   कलेक्टर के कक्ष में आयोजित बैठक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल