एलन मस्क पर लगे यहूदियों के खिलाफ नफरत बढ़ाने के आरोप, व्हाइट हाउस ने कहा- यह अस्वीकार्य

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 18 नवंबर 2023। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर एलन मस्क की उस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है, जिसमें मस्क ने यहूदी विरोधी सिद्धांत को साजिश माना था। व्हाइट हाउस ने कहा कि एलन मस्क यहूदी विरोधी नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने कहा कि घृणित झूठ को दोहराना पूरी तरह अस्वीकार्य है। 

व्हाइट हाउस ने की आलोचना
व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा ‘हम इस यहूदी विरोध और नस्लवादी नफरत को बढ़ावा देने की कड़ी निंदा करते हैं। यह हमारे अमेरिकी मूल्यों के खिलाफ है। बेट्स ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी लोगों को नफरत के खिलाफ एकजुट करें और जो भी अपने अमेरिकी साथियों की प्रतिष्ठा पर हमला करे या हमारे समुदाय की सुरक्षा से समझौता करे, उसके खिलाफ बोलें।’ बता दें कि एलन मस्क ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसमें एक अन्य पोस्ट पर मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘तुमने असली सच्चाई कही है।’

एलन मस्क ने किया था पोस्ट
एलन मस्क ने जिस पोस्ट पर टिप्पणी की थी, उसमें दावा किया गया था कि ‘यहूदियों की एक योजना है, जिसके जरिए वह अवैध अप्रवासियों को लाकर श्वेत श्रेष्ठता को कमजोर करना चाहते हैं।’ यह विचार जिस व्यक्ति ने दिया था, वह साल 2018 में पिट्सबर्ग में यहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी का दोषी पाया गया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि घृणित झूठ को दोहराया भी जाए।

Leave a Reply

Next Post

सीएम केजरीवाल ने मुख्य सचिव के अस्पताल घोटाले की जांच रिपोर्ट एलजी को भेजी, पद से हटाने की मांग की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 नवंबर 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव नरेश कुमार से जुड़े अस्पताल घोटाले की जांच रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी है। इसी के साथ मुख्य सचिव को तुरंत पद से और सस्पेंड करने की मांग की है। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग