रूस के खिलाफ जी-20 में भी अकेला पड़ा अमेरिका, भारत के अलावा सऊदी, चीन और इंडोनेशिया भी खिलाफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 नवंबर 2022। यूक्रेन युद्ध पर दुनिया बंटी हुई है और इसका नजारा इंडोनेशिया के बाली में हो रही जी-20 समिट में भी देखने को मिला है। इस समिट में भारत समेत अमेरिका, रूस, चीन जैसे बड़े देश भी शामिल हैं। इस समिट के समापन घोषणापत्र में रूस की आलोचना करने का प्रस्ताव पश्चिमी देशों की ओर से रखा गया था, जो गिरता दिख रहा है। भारत के अलावा चीन, रूस, ब्राजील, सऊदी अरब और खुद मेजबान इंडोनेशिया ने विरोध किया है। अमेरिका, यूरोप समेत कई पश्चिमी देशों की ओर से रूस की निंदा को लेकर प्रस्ताव लाया गया था। फिलहाल जी-20 समिट के फाइनल डिक्लेरेशन को लेकर बातचीत चल रही है। लेकिन भारत, चीन, इंडोनेशिया जैसे देशों ने रूस का समर्थन करते हुए इसका विरोध किया है।

पूरे मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि इंडोनशिया के राष्ट्रपति ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने पश्चिमी देशों से अपील की है कि वे रूस के खिलाफ इतनी निंदात्मक और सख्त भाषा का इस्तेमाल न करें। यूक्रेन में रूस के हमले को लेकर पश्चिमी देशों और भारत, इंडोनेशिया, चीन जैसे एशियाई देशों के बीच मतभेद रहे हैं। यही नहीं बीते कुछ महीनों से तो सऊदी अरब भी रूस के ही पाले में जाता दिखा है। सऊदी अरब ने रूस के साथ मिलकर तेल उत्पादन में कटौती करने का फैसला किया है, जबकि अमेरिका की ओर से इसका विरोध किया गया है। 

साफ है कि रूस का समर्थन कई बड़े देशों की ओर से लगातार किया जा रहा है, जबकि अमेरिका को अब यूरोपीय देशों का ही समर्थन हासिल है। इस जी-20 समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं आ रहे हैं और उनकी जगह पर विदेश मंत्री सेरगे लावरोव हिस्सा ले रहे हैं। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज जी-20 समिट को संबोधित करते हुए शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मसले को हमें कूटनीतिक ढंग से हल करना होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार यह इतना बड़ा संकट है। हमें भी अपने दौर की भूमिका अदा करनी होगी और इस संकट से निपटना होगा।

Leave a Reply

Next Post

अभिनंदन समारोह बन गया अखाड़ा, शिंदे-उद्धव गुट में मारपीट; खूब चले लात-घूंसे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 नवंबर 2022। महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना के दोनों धड़ों के बीच एक बार फिर संग्राम देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात शिंदे और उद्धव गुट समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना किसन नगर इलाके में हुई है। […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए