पूर्वी राज्यों में खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान मिधिली, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आईजोल 18 नवंबर 2023। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिधिली के कारण पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले, शुक्रवार को भी पूर्वोत्तर राज्यों में जोरदार बारिश हुई, जिस वजह से मेघालय के चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम सहित अन्य पूर्वी राज्यों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चल रही थीं। शनिवार को मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के कारण चक्रवात बन गया है, जिसका नाम मिधिली है। मिधिली शुक्रवार रात या 18 नवंबर की सुबह बांग्लादेश के तट को पार करेगा।

इन इलाकों में आज हो सकती बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का ओडिशा और प. बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में शनिवार को भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी सनथ दास ने बताया कि त्रिपुरा सहित अन्य चार पूर्वी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। दास ने बताया कि सिपाहीजला, धलाई, गोमती और दक्षिण के जिलाधिकारियों से सभी आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान शुक्रवार रात या शनिवार सुबह 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम हवा की रफ्तार के साथ बांग्लादेश तट पर पहुंचने से पहले सुंदरबन से आगे बढ़ेगा।

सड़कें पानी से लबालब
मेघालय के चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल के आयोजकों ने बताया कि खराब के मौसम के कारण तीन दिवसीय फेस्टिवल का पहला दिन रद्द हो गया है। पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह महोत्सव के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करने वाले थे। मिजोरम की राजधानी आइजोल सहित अन्य शहरों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। मिजोरम सरकार ने जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा जाए। 

Leave a Reply

Next Post

चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर 350 किलो का विशाल लैंडर उतारने की तैयारी में इसरो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 नवंबर 2023। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब दो अन्य चंद्र अन्वेषण मिशनों पर काम कर रहा है। अमहदाबाद स्थित इसरो केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने शुक्रवार को पुणे में भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान के 62वें […]

You May Like

रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर