भारत मे 59 चाइनीज ऐप के बैन होने के बाद, अब इस चीनी कंपनी ने भारत से समेटा अपना कारोबार, 90 फीसदी कर्मचारी हुए बेरोजगार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली 17 जुलाई 2020 भारत सरकार की ओर से 59 चीनी ऐप्स बंद करने के फैसले के बाद देश में असर नजर आने लगा है. चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने भारत से यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज का कारोबार बंद कर दिया है। यूसी ब्राउजर के कर्मचारियों को औपचारिक तौर पर बोल दिया गया है कि कंपनी अपने ऑपरेशंस भारत में बंद कर रही है. गुरुग्राम और मुंबई का ऑफिस बंद कर दिया गया है। 

यूसी ब्राउजर के कर्मचारियों को यह भी कहा गया है कि उन्हें कंपनी, ऑपरेशंस बंद करने का फैसला लेने के लिए Compensate करेगी।

बताते चलें कि यूसी ब्राउसर , अलीबाबा के अधीन काम करने वाली कंपनी है. ये भारत में गूगल के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप था. अलीबाबा दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है जिसके संस्थापक जैक मा हैं।

बताते चलें कि भारत सरकार ने आंतरिक सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन के 59 ऐप्स पर पाबंदी लगा दी थी। इन सभी कंपनियों को सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए कहा था. इस बीच अलीबाबा ने बिना कोई सफाई दिए ही कारोबार समेटने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Next Post

व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करें गोधन न्याय योजना- मुख्यमंत्री श्री बघेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 17 जुलाई 2020 हरेली पर्व के अवसर पर 20 जुलाई से राज्य में एक अभिनव योजना गोधन न्याय योजना शुरू होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कलेक्टर्स वीडियो कान्फ्रेंसिंग में योजना की सफलता के लिये व्यवस्थित और सुचारू संचालन के निर्देश दिये। वीडियो कान्फ्रेंसिंग […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल