दिल्ली कूच करने के लिए तैयार पंजाब के किसान, शुरू हुई हलचल, धारा 144 लागू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटियाला/चंडीगढ़ 05 दिसंबर 2024। नोएडा के किसानों के बाद अब पंजाब के किसान दिल्ली कूच को तैयार हैं। किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए किसानों को वीरवार शाम 6 बजे तक शंभू बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया है। किसान जत्थेबंदी और कैडर्स को कहा गया है कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देशभर के किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों तक दिल्ली कूच का संदेश पहुंचाएं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से बुधवार को शंभू में प्रैस कांफ्रेंस में कहा गया कि किसानों के हित के लिए संगठन आर-पार की लड़ाई को तैयार हैं। वह किसानों की मांग के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं और उन्हें वहां जाने से अब कोई नहीं रोक सकता।  

पंधेर ने कहा कि हम सरकार की किसी भी सख्ती से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसान संगठन की ओर से प्रशासन को पहले ही इस बारे में क्लीयर कर दिया गया है। किसान नेताओं के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान बुधवार से ही शंभू बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो चुके हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सरवन सिंह पंधेर ने किसान आंदोलन को समर्थन दे रही पंचायतों, किसान संगठन बी.के.यू. एकता आजाद, बी.के.यू. दोआबा, बी.के.यू. शहीद भगत सिंह हरियाणा, राष्ट्रीय किसान सभा मध्यप्रदेश, पंजाब और राजस्थान के किसान और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और सभी लोगों को धन्यवाद दिया। वहीं पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर धारा 144 संबंधी नोटिस भी चिपकाए हैं। अम्बाला की तरफ शम्भू बॉर्डर पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Next Post

ISRO ने फिर रचा कीर्तिमान, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 मिशन को सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसंबर 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी59 रॉकेट लॉन्च किया। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 मिशन को लेकर इसने शाम 4.04 बजे उड़ान भरी। इसरो इस मिशन को बुधवार की शाम 4 बजकर 8 मिनट […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल