दक्षिण अफ्रीकी पिच को देखकर रिंकू सिंह हैरान, कहा- रफ्तार और उछाल के लिए अतिरिक्त अभ्यास करना होगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

डरबन 09 दिसंबर 2023। भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त रफ्तार और उछाल को देखते हुए अतिरिक्त प्रयास और अभ्यास की जरूरत होगी। भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र के बाद दक्षिण अफ्रीका की पिच के बारे में रिंकू ने कहा- मैने जब यहां बल्लेबाजी की तो भारतीय विकेटों की तुलना में अधिक उछाल लगा। उन्होंने कहा- रफ्तार अधिक है, इसलिए तेज गेंदबाजी के खिलाफ अधिक अभ्यास करना होगा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच रविवार को खेलेगी। रिंकू पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें स्वाभाविक खेल दिखाने के लिए कहा है । बीसीसीआई टीवी से रिंकू ने कहा- पहले सत्र का मैंने बहुत मजा लिया। चूंकि मौसम अच्छा था, राहुल द्रविड़ सर के साथ खेलने का मौका मिलना सुखद अहसास था। उन्होंने मुझे कहा कि अपने अंदाज में बल्लेबाजी करता रहूं और खुद पर भरोसा बनाए रखूं।

रिंकू ने कहा कि 2013 से पांचवें छठे नंबर पर खेलते रहने से उन्हें भारत के लिए भी यही जिम्मेदारी निभाने का भरोसा मिला। उन्होंने कहा- मैं 2013 से उत्तर प्रदेश के लिए पांचवें या छठे नंबर पर खेल रहा हूं। इसी वजह से मुझे इसकी आदत है। चार पांच विकेट गिरने के बाद इस क्रम पर खेलना कठिन होता है, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है। मैं जितना संयम के साथ खेलूंगा, उतना ही अच्छा खेल सकूंगा।

Leave a Reply

Next Post

आयरलैंड के खिलाड़ियों से भिड़े जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा; लाइव मैच में बैट दिखाया, मारने के लिए भी दौड़े

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हरारे 09 दिसंबर 2023। आयरलैंड की टीम फिलहाल जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस दौरान हरारे में दोनों टीमों के बीच गुरुवार को पहला टी20 खेला गया, जिसे जिम्बाब्वे […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग