सनी लियोनी ने गॉर्जियस ब्लू ड्रेस पहन कर सिडनी फ़िल्म फेस्टिवल में सभी को किया मोहित

Indiareporter Live
शेयर करे

अनिल बेदाग / इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 जून 2023। सनी लियोनी ने हालही में कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल में एक से बढ़कर एक लुक्स में लोगों को अपना दीवाना बनाया। इस फ़िल्म फेस्टिवल में उनकी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म कैनेडी भी मिड नाइट को प्रदर्शित हुई थी, जिसे दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब सनी ने इस फिल्म का सिडनी फ़िल्म फेस्टिवल में प्रतिनिधित्व किया।
फ़िल्म की स्क्रीनिंग के लिए सनी ने साईशा शिंदे द्वारा डिजाइन सिल्वर डिटेलिंग के साथ स्ट्रैपलेस ब्लू ड्रेस पहनी, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत परी की जैसी नज़र आ रहीं थीं। उन्होंने साइड पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ हल्का मेकअप और ग्लॉसी लिप्स से अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने वाइट सैंडल्स और सुंदर इयरिंग्स से ड्रेस को मैच किया।
सिडनी फ़िल्म फेस्टिवल में सनी ने फैशन बार का स्तर ज़रूर बढ़ा दिया है। जिसे मैच कर पाना वाकई में कठिन होगा। उन्होंने बहुत ही कम समय में फैशन आइकॉन का टाइटल अपनी मेहनत और सेंस ऑफ स्टाइल से हासिल किया है। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी के पास कैनेडी के अलावा कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Next Post

मोदी-बाइडन मुलाकात में प्रीडेटर ड्रोन सौदे का एलान संभव, अमेरिका बिक्री पर दे चुका है सहमति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जून 2023। प्रीडेटर एमक्यू-9बी सी गार्डियन ड्रोन सौदे का एलान अगले हफ्ते अमेरिका में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात के दौरान हो सकता है। पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका यात्रा पर होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां