मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नागोया, 22 सितंबर 2026। भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की ऐरा विलेगास को 5-0 से हराया। साक्षी ने बड़ा उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भिवानी की 26 वर्षीय मुक्केबाज ने अपनी लंबाई और अच्छी पहुंच का फायदा उठाते हुए शुरुआत से ही विलेगास को दूर रखा और उन्हें हावी नहीं होने दिया।

शुरुआत से ही हावी रहीं साक्षी
दोनों मुक्केबाजों ने शुरू में सतर्कता दिखाई लेकिन साक्षी जल्दी ही हावी हो गईं। भारतीय मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में तेजी दिखाई और मुक्कों की बौछार कर दी। इस दौरान विलेगास उनकी गति और फुर्ती का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रही थी। फिलिपींस की बाएं हाथ की मुक्केबाज ने इस बीच जवाबी हमले भी किए और कुछ जोरदार हुक लगाए लेकिन यह पर्याप्त नहीं थे क्योंकि सभी पांचों जजों ने साक्षी को हर राउंड में पूरे 10 अंक दिए। साक्षी ने इस तरह से 51 किलोग्राम वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। साक्षी मई में 54 किलोग्राम वर्ग से नीचे आई और उन्होंने चयन ट्रायल में दो बार की विश्व चैंपियन और पिछली बार की कांस्य पदक विजेता निकहत जरीन को हराया। पूर्व जूनियर और युवा विश्व चैंपियन साक्षी ने पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 

Leave a Reply

Next Post

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान

शेयर करे16 अक्तूबर को वोटिंग और नतीजे इंडिया रिपोर्टर लाइव  लखनऊ, 22 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी। यूपी की इन सीटों पर आगामी 16 अक्तूबर को […]

You May Like

ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद....|....डल झील की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी पर्यटक....|....आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने पीएससी में गाड़ा झंडा....|....शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश....|....दुर्गा पूजा 2026: मिनी बंगाल बनेगी काशी....|....उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान....|....मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया....|....कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक....|....डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग....|....भाजपा सरकार ‘एग्री स्टेक’ नहीं, किसानों के रास्ते में ‘डिजिटल स्पीड ब्रेकर’ लगा रही है ताकि धान कम खरीदना पड़े - कांग्रेस