डेयरी ब्रांड मिल्की मिस्ट का बड़ा दांव! 11 अगस्त को खुलेगा आईपीओ 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 अगस्त 2026)। मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 11 अगस्त 2026 को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 अगस्त को खुलेगी। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹133 से ₹140 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है।

निवेशक न्यूनतम 107 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 107 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी आरक्षण हिस्से के तहत प्रति शेयर ₹13 की छूट मिलेगी।

इश्यू में ₹1,428 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹125 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है, जिसमें एनएसई नामित स्टॉक एक्सचेंज होगा। कंपनी ने कहा, “आईपीओ के जरिए जुटाई गई पूंजी कंपनी की विकास योजनाओं को गति देने और कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

इश्यू का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज कर रहे हैं। आईपीओ बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है, जिसमें नेट ऑफर का कम-से-कम 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में दिखी देश की 15 बेमिसाल बुनाई परंपराएं

शेयर करेनाबार्ड ने मुंबई में सजाई भारत की हथकरघा विरासत इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 08 अगस्त 2026। भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को बाजार से जोड़ने और बुनकरों को सशक्त बनाने की दिशा में नाबार्ड ने मुंबई में तीन दिवसीय राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन किया। 5 […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा