नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 10 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

शुभकामना संदेश में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह पर्व रोशनी का है और तमस (अंधकार) को दूर करता है इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पहुंचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है।

डॉ. महंत ने कहा कि अंतर्मन का अंधकार दूर होना ही दीपावली पर्व का सच्चा उद्देश्य है। उन्होंने राज्यवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक को अपार सुख और वैभव प्रदान करें और यह पावन पर्व जन-जीवन में एक नया सवेरा स्थापित करे।

Leave a Reply

Next Post

निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो

शेयर करेवो  पाकिस्तानी भारत सरकार से नेहा की बहाली और रिहाई की मांग कर रहा  इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 10 नवंबर 2026। कटनी में पदस्थ रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। धोखाधड़ी, अवैध वसूली समेत कई […]

You May Like

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान....|....दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर....|....70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट....|....निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो....|....नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं