अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री: रामलला के किए दर्शन, करीब दो घंटे राम जन्मभूमि परिसर में बिताए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 05 सितंबर 2025। भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या के दौरे पर हैं। उन्होंने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और परिसर में मौजूद अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया। यहां से उनका काफिला होटल रामायणा के लिए रवाना हो गया। जहां वह कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन खास तरह से भूटान की पारंपरिक शैली में किया जाएगा। यहीं पर दोपहर का विशेष भोज आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक राम जन्मभूमि परिसर में बिताया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। उनकी अयोध्या यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर पर हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद भूटानी प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Next Post

अर्बन कंपनी लिमिटेड का आईपीओ 10 सितंबर को खुलेगा 

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 सितंबर 2025। अर्बन कंपनी लिमिटेड (“कंपनी”) बुधवार, 10 सितंबर, 2025 को अपने इक्विटी शेयरों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के संबंध में अपनी बोली/प्रस्ताव खोलेगी। इक्विटी शेयरों का कुल प्रस्ताव आकार ₹19,000 मिलियन [₹1900 करोड़] तक है, जिसमें ₹4,720 मिलियन [₹472 करोड़] […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए