उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 जनवरी 2021। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया। उन्होंने अगासमार, छिरीपानी, पंडरामुड़ा, फरकानारा तथा पुछियापाली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। उन्होंने पण्डरामुड़ा में दो सांस्कृतिक मंच तथा एक सीसी रोड का लोकार्पण, फरकानारा में सीएसआर मद से 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, पुछियापाली में 10 लाख 76 हजार रुपये की लागत से पीडीएस भवन सह गोदाम, प्राथमिक शाला विद्यालय में अतिरिक्त भवन तथा सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया।

उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने ग्रामवासियों सेे कहा कि गांवों में विकास कार्य तेजी से पूरे किये जायेंगे। आज लोकार्पित व भूमिपूजन किये जा रहे कार्यों के लिये ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी। ग्राम फरकानारा में नये धान उपार्जन केन्द्र के खुलने पर उन्होंने ग्रामवासियों को बधाई दी और कहा कि अब फरकानारा तथा आसपास के गांववासियों को धान बेचने में आसानी होगी तथा उन्हें ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने छिरीपानी में सांस्कृतिक मंच निर्माण की घोषणा की और कहा कि अगासमार से छिरीपानी के बीच पक्के सड़क निर्माण को जल्द स्वीकृति मिलने जा रही है।इस दौरान मंत्री उमेश पटेल के समक्ष गांव वासियों ने अपनी मांगें व समस्याएं भी रखीं। मंत्री उमेश पटेल ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Next Post

Ind V/s Aus : भारत ने रचा इतिहास ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया

शेयर करेभारतीय टीम ने चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया चौथा टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज BCCI, ने 5 करोड़ रुपये के बोनस का किया ऐलान राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी समेत अन्य लोगों ने दी बधाई इंडिया रिपोर्टर लाइव भारत ने ब्रिसबेन […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल