बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक पर फंसी एंबुलेंस को मालगाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 11 मार्च 2025। ओडिशा के रायगढ़ा-मलकानगिरी-कोरापुट रेल मार्ग पर सोमवार को एक एंबुलेंस फंस गई। इसी बीच सामने से एक ट्रेन आ गई। ट्रेन ने एंबुलेंस को टक्कर मारी और घसीटते हुए 100 मीटर आगे तक ले गई। हालांकि, गनीमत रही कि एंबुलेंस में सवार सभी मरीज और अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकल चुके थे, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिकरपाई और भालुमास्का स्टेशनों के बीच जब एंबुलेंस रेलवे ट्रैक पर फंस गई, तभी एक मालगाड़ी आ गई। ट्रेन ने एंबुलेंस को टक्कर मारी और उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हालांकि, घटना में एक बड़ी दुर्घटना से बचाव हुआ क्योंकि लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इससे एंबुलेंस और ट्रेन के बीच टक्कर की गति कम हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एक निजी आई हॉस्पिटल की एंबुलेंस में 8 मरीज सवार थे, जो आंखों की सर्जरी के लिए जा रहे थे। ये मरीज सिकरपाई पंचायत के विभिन्न गांवों के निवासी थे और उनके साथ एक आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थी।

रेलवे ने दी सफाई
पूर्व तट रेलवे ने इस घटना पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि घटना स्थल पर 3 नवंबर 2024 को सुरक्षा के तहत घेराबंदी की गई थी, लेकिन कुछ गांववालों ने अवैध रूप से इस बाड़ को हटा दिया था। इस कारण से एंबुलेंस रेलवे ट्रैक पर फंस गई। रेलवे ने इसे अवैध अतिक्रमण का मामला बताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला: बीएलए ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया; 214 यात्री बंधक, अब तक 30 सैनिकों की हत्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 12 मार्च 2025। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जफर एक्सप्रेस ट्रेन को भारी गोलीबारी कर अपने कब्जे में ले लिया। बीएलए ने ट्रेन पर हमले और उसके बाद सेना के साथ मुठभेड़ में 30 पाकिस्तानी सैनिकों को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल