एटक के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामधारी पराशर का आज निधन, एटक के लिए अपूरणीय क्षति- कामरेड हरिद्वार सिंह

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 अगस्त 2020। एटक के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामधारी पराशर का निधन आज दिनांक 16-08-2020 को सुबह दिल्ली में हो गया। कामरेड रामधारी पराशर कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कामरेड रामधारी पराशर ने लगभग 50 वर्षों तक दिल्ली एटक के कार्यालय में निरंतर सेवाएं दी हैं। कामरेड एस.ए.डांगे से लेकर अभी तक एटक कार्यालय में कार्यभार संभालते रहे। कामरेड पराशर पूरी निष्ठा से संगठन से जुड़े थे और पूरी ईमानदारी एवं तत्परता से संगठन के कार्य को आगे बढ़ाते थे। पूरे देश के एटक के कार्यकर्ता सीधे तौर से उनसे जुड़े थे और वह कार्यकर्ताओं में बहुत ही लोकप्रिय थे। कामरेड रामधारी पराशर बहुत ही व्यवहार कुशल एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

कामरेड हरिद्वार सिंह, महामंत्री, एटक, एसईसीएल एवं अध्यक्ष, एटक, मध्यप्रदेश ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि मेरा उनसे जीवंत संबंध था। मैं निजी तौर से बहुत दुखी हूं। उनके निधन से एटक को गहरा आघात लगा है। एटक एसईसीएल एवं मध्यप्रदेश उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है और इस संकट की घड़ी में उनके परिवार के साथ हम सब मुस्तैदी के साथ खड़े हैं। कामरेड रामधारी पराशर का निधन एटक के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Next Post

‘पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एन्ड्राइड एप तैयार : गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है यह एप

शेयर करेएप के माध्यम ये ऑफलाईन भी देखे जा सकेंगे डाउनलोड किए गए वीडियो और पाठ्यक्रम से संबंधित कन्टेंट इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 16 अगस्त 2020। कोरोना संकट काल में ऑनलाईन शिक्षा को आसान बनाने के लिए ‘पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग और […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय