वर्मी कम्पोस्ट खाद की मार्केटिंग पर अधिकारी दें जोर – कलेक्टर

indiareporterlive
शेयर करे

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

कोविड वैक्सीनेशन के लिए मितानिनों व सचिवों के जरिए लोगों को प्रेरित करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 02 मार्च 2021 कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज समय-सीमा की बैठक में अधिकारियोें को वर्मीकम्पोस्ट खाद की मार्केटिंग पर जोर देने कहा। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे जैविक खाद के अधिकतम विक्रय से उन्हें मेहनत का वाजिब दाम मिल पाएगा। कलेक्टर ने शासन की योजनाओं का मैदानी स्तर पर सुचारू क्रियान्वयन करने कहा।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिए कि कार्ययोजना बनाकर वर्मीकम्पोस्ट खाद की अधिकतम बिक्री सुनिश्चित करें।  आर.ई.ओ को इसके लिए सतत प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि खाद के व्यवस्थित रूप से पैकेट तैयार कर समिति तक पहुंचाएं। कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीनेशन की भी समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 01 मार्च से आम लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर ने जिले में कराए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए मितानिनों एवं सचिवों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को प्रेरित करने कहा। कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए जिससे अधिकतम लोगों तक जानकारी पहुंच सके। कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को सकरी, बेलगहना, रतनपुर तहसील कार्यालय का प्राक्कलन जल्द बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट, लोक सेवा गांरटी एवं टीएल के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की।

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, अपर कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना, वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेरीश एस, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा को छत्तीसगढ़ का सुंदर, स्वस्थ और शिक्षित जिला बनाने का प्रयास : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने कोरबा के मेडिकल कॉलेज का किया वर्चुअल शुभारंभ: मेडिकल कॉलेज भवन का भी किया भूमि पूजन छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एक साथ मिलेंगे चार नए शासकीय मेडिकल कॉलेज कोरबा मेडिकल कॉलेज के साथ कांकेर और महासमुन्द के मेडिकल कॉलेजों के लिए बजट में किया गया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं