अमेरिकी कोर्ट में अंग्रेजी नहीं बोल पाए भारत के ईआईएलटीएस धुरंधर, जांच हुई शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुजरात 3 अगस्त 2022 । गुजरात में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ जांच शुरू की है। अब जांच की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। गुजरात के ही ये 6 लोग अमेरिका में कोर्ट के सामने अंग्रेजी में बात नहीं कर सके। इन लोगों को मार्च में ही कनाडा से अमेरिका की सीमा में प्रवेश करने के चलते गिरफ्तार किया था। खबर है कि अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर जांच शुरू की गई है।

हैरानी की बात है कि अमेरिकी कोर्ट में अंग्रेजी में बात करने में असफल रहे ये लोग IELTS में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेहसाणा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) के इंस्पेक्टर भावेश राठौड़ के हवाले से बताया गया है कि इन 6 लोगों की उम्र 19 से 21 साल के बीच है। इन्हें कनाडा बॉर्डर के पास सैंट रीजिस नदी में बोट से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया, ‘जब उन्हें अमेरिका में कोर्ट के सामने पेश किया गया, तो वह जज की तरफ से अंग्रेजी में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे पाए। कोर्ट को हिंदी ट्रांसलेटर की मदद लेनी पड़ी। अदालत इस बात को लेकर हैरान थी कि इन छात्रों ने IELTS में 6.5 से 7 तक अंक हासिल किए थे।’

इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट (IELTS) उन छात्रों को देना होता है, जिनकी भाषा अंग्रेजी नहीं है। कई देशों में अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी होता है। इधर, मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस का कहना है कि 6 युवाओं ने 25 सितंबर को गुजरात के नवसारी शहर में परीक्षा दी थी और इस साल स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गए थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि परीक्षा हॉल के सभी सीसीटीवी कैमरा बंद थे। खबर है कि परीक्षा करा रहे एजेंसी के मालिकों को भी कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

जबलपुर के निजी अस्पताल का लाइसेंस किया रद्द, सीएमएचओ को किया निलंबित,आदेश जारी

शेयर करेअस्पताल का लाईसेंस रद्द करने के साथ ही जबलपुर सीएमएचओ रत्नेश कुररिया को भी निलंबित कर दिया गया है। 52 निजी अस्पतालों में नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। इंडिया रिपोर्टर लाइव जबलपुर 3 अगस्त 2022 । मध्य प्रदेश के जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार