तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन दिग्गज खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 फरवरी 2024। तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी 3 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें फैंस को एक बड़ा झटका भी लगा। इस टेस्ट के लिए कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को टीम इंडिया में नहीं लिया गया।  स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बचे हुए मुकबलों से हट गए हैं जिसकी पुष्टि शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने की।  इससे कोहली की उपलब्धता को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गयीं। कोहली पहले दो टेस्ट में नहीं खेले थे। बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से श्रृंखला के बचे हुए मैचों के चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बोर्ड कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है। ’’ कोहली इस समय पारिवारिक कारणों से विदेश में हैं। अभी श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है। तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होगा। राष्ट्रीय चयन समिति ने सीनियर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और केएल राहुल को टीम में शामिल किया है लेकिन बीसीसीआई की चिकिस्तसा टीम द्वारा मंजूरी मिलने के बाद ही उन्हें खिलाया जा सकता है। इन दोनों को चोट लगी थी। सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कमर के निचले हिस्से और ‘ग्रोइन’ में खिंचाव की शिकायत के बाद टीम में नहीं चुना गया है। हालांकि बीसीसीआई ने उनका मेडिकल अपडेट नहीं दिया गया है।

माना जा रहा है कि अय्यर को हर हाल में बाहर कर दिया जाता और उनकी चोट ने चयनकर्ताओं के लिए फैसला आसान कर दिया है। इस 17 सदस्यीय टीम में एकमात्र नया चेहरा बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप हैं जिन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट और हाल ही में भारत ‘ए’ बनाम इंग्लैंड लायंस टेस्ट श्रृंखला में लगातार प्रदर्शन की बदौलत यह मौका मिला है। बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को रिलीज कर दिया गया है क्योंकि जडेजा की वापसी हो गयी है जबकि आवेश खान की जगह मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर सामने आई बड़ी खबर, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 फरवरी 2020। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक,  मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश