मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 13 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बसपा सरकार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे।

इसकी जानकारी खुद मायावती ने एक्स पर दी। जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी अब जबकि खासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकंडों से सावधान रहते हुये अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ बीएसपी के अम्बेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहना है, यही संदेश व अपील भी है।

अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल को भी किया निष्कासित
इसके पहले, मायावती ने अपने समधी यानी आकाश आनंद के ससुर एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ और पार्टी नेता रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। साथ ही स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी स्थिति में अब दोनों की पार्टी में वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं पर अनुशासनहीनता और पार्टी के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप लगातार सामने आ रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

सरहद पर तैनात जवान की याद में गूंजा ‘बॉर्डर लाइन’

शेयर करे‘बॉर्डर लाइन’ में प्रेम, विरह और देशभक्ति का भावुक संगम इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देशभक्ति के जज़्बे और भावनाओं से सराबोर म्यूज़िक वीडियो ‘बॉर्डर लाइन: अंखियाँ ढूंढे परदेसिया’ रिलीज हो गया है। उभरते बॉलीवुड अभिनेता राज रंजीत और […]

You May Like

जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी....|....भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप घोटाला: अब सीबीआई संभालेगी कमान....|....मेला देखने निकली आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म....|....एमपी में बिजली बिल पर फिर बढा बोझ, अब हर यूनिट 4 पैसे ज्यादा....|....शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति....|....अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन....|....आईएएस से इस्तीफे के बाद अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी दिव्या मित्तल....|....नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा नेता हासिरानी रथ की उम्मीदवारी नहीं होगी रद्द....|....मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी