आरजेडी के घोषणा पत्र पर सम्राट चौधरी का तंज, कहा- एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के बदले जमीन कितनी लेंगे?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 13 अप्रैल 2024। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिस पर भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रोजगार तो देंगे लेकिन उसके बदले में जमीन कितनी लेंगे यह नहीं बताया। 

“सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है लालू यादव का पूरा परिवार”
तेजस्वी यादव पर सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव के परिवार ने यह नहीं बताया कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के नाम पर जमीन कितना लेंगे, जमीन लेने की तैयारी है? लालू यादव का पूरा परिवार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है और भ्रष्टाचार के लिए पूरी तरह रोड मैप बनाया है कि एक करोड़ नौजवानों को सपना दिखा करके उनके जमीनों को कैसे लिखवाना है। उधर, जदयू ने भी राजद के घोषणापत्र राजनीतिक रूप से नाबालिग बताया। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजद 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है और पूरे देश में रोजगार देने की बात कर रही है। 

राजद ने परिवर्तन पत्र में जनता से किए 24 वादे 
बता दें कि राजद ने अपने घोषणपत्र को ‘‘परिवर्तन पत्र” का नाम दिया है। राजद के परिवर्तन पत्र में जनता से 24 वादे किए गए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि  2024 के चुनावों के लिए 24 वचन लेकर आए हैं। केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर देश भर में एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में वर्तमान में 30 लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं जिनको भरने के साथ-साथ 70 लाख पद सृजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनेंगे गोपी थोटाकुरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 13 अप्रैल 2024। उद्यमी एवं पायलट गोपी थोटाकुरा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय होंगे। वह अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन एनएस-25 मिशन पर एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की सैर करने जाएंगे। वह इस मिशन पर जाने वाले छह […]

You May Like

45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा