संभागायुक्त की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक सम्पन्न

indiareporterlive
शेयर करे

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किये जायेंगे पुरस्कृत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 18 जनवरी 2021। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया जाएगा। मतदाता दिवस के दिन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक प्रोग्रामर पुरस्कृत किये जायेंगे। संभागायुक्त डाॅ.संजय अलंग की अध्यक्षता में पुरस्कारों के चयन के लिये आज संभागीय चयन समिति की बैठक संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई।

चयन समिति में अध्यक्ष के अतिरिक्त कलेक्टर, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नामांकित अधिकारी एवं उपायुक्त कमिश्नर कार्यालय को सदस्य मनोनीत किया गया है। आज आयोजित बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग से उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी दुष्यंत राय, कलेक्टर की ओर से प्रतिनिधि के रूप में अपर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना एवं उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा बैठक में सम्मिलित हुए। जिलों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर समिति द्वारा पुरस्कार के लिये नामांकित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक प्रोग्रामर के एक-एक प्रतिभागी का प्रस्ताव तैयार कर राज्य निर्वाचन आयोग में प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

वर्षा ने किया छत्तीसगढ़ का नाम विश्व स्तर पर रौशन,मंत्री डॉ.डहरिया ने दी बधाई : मंत्री के समक्ष वर्षा को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 जनवरी 2021। अपनी हुनर से तस्वीर गढ़ने वाली मंदिर हसौद की कुमारी वर्षा वर्मा को आज नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र मिला। वर्षा ने पैरा एवं धान बीज के माध्यम से 10 अप्रैल […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक