बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2021। बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस के कहर के बीच सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के प्रस्ताव पर हमने आज लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है और इसके बारे में विस्तृत गाइडलाइन जारी करने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।

बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 82और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 2821 हो गयी और पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने के बाद से इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 509047 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 82 मरीजों की मौत हुई उनमें पटना में 24, मुजफ्फरपुर में 13, मधेपुरा में छह, पश्चिम चंपारण में पांच, नालंदा एवं सीतामढ़ी में चार-चार, भागलपुर, भोजपुर, मुंगेर एवं वैशाली में तीन-तीन, दरभंगा, गया एवं समस्तीपुर में दो-दो तथा बांका, किशनगंज, मधुबनी, नवादा, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान एवं सुपौल में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 2821 हो गयी। 

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन से की मुलाकात, G-7 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन/वाशिंगटन। 04 मई 2021। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ आमने-सामने की मुलाकात कर ब्रिटेन का अपना चार दिवसीय दौरा आरंभ किया। जयशंकर ने कोविड-19 से निपटने में भारत का सहयोग करने के लिए ब्लिंकन का धन्यवाद दिया। […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस