‘भारत-दक्षिण कोरिया के बीच और मजबूत होंगे रिश्ते’; जयशंकर बोले- बढ़ेगा आपसी सहयोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 जुलाई 2025। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के नवनियुक्त विदेश मंत्री चो ह्यून से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने विदेश मंत्री चो ह्यून को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले, 21 जुलाई को डॉ. जयशंकर ने चो ह्यून को दक्षिण कोरिया के नए विदेश मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी थी। उन्होंने एक पोस्ट में दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने और नई दिल्ली और सियोल के बीच एक विशेष रणनीतिक साझेदारी हासिल करने की दिशा में मिलकर काम करने का विश्वास जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए हम तत्पर हैं। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के विशेष दूतों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया था। 

भारत-जापान ने की रक्षा समेत द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा 
भारत और जापान ने सोमवार को रक्षा, आर्थिक सुरक्षा, व्यापार, निवेश और बुनियादी ढांचे समेत अन्य क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने द्विपक्षीय विदेश सचिव-उपमंत्री वार्ता के लिए जापान के उप विदेश मंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी से मुलाकात की।  

भारत व जापान में आर्थिक सुरक्षा, प्रौद्योगिकी पर जोर
जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने जापान के आर्थिक सुरक्षा मंत्री मिनोरू किउची से मिलकर द्विपक्षीय विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने खासकर आर्थिक सुरक्षा, अंतरिक्ष और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में जोर दिया। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा, दोनों देशों में आर्थिक सुरक्षा, अंतरिक्ष और विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में आगे काम को और आगे ले जाने पर रणनीतिक जोर दिया गया।

यह बैठक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से हाल ही में हुई कई राजनयिक और रणनीतिक बैठकों के बीच हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में आईपीओआई : समुद्री संपर्क में भारत-जापान साझेदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राजदूत सिबी जॉर्ज ने उद्घाटन भाषण दिया, जिसके बाद जापान के पूर्व रक्षा मंत्री और सांसद मिनोरू किहारा, भारत के सचिव (पूर्व) पी. कुमारन और जापान के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक शिंगो मियामोतो ने विशेष भाषण दिए। चर्चाएं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंधों को बढ़ाने पर केंद्रित रहीं। 

Leave a Reply

Next Post

सुकमा में 'ऑपरेशन मानसून', शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सुकमा 29 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ ऐसे समय पर हो रही है, जब नक्सली अपना शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। जिसे लेकर […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी