तैयार हो गई बूस्टर डोज, स्वदेशी कॉर्बेवैक्स के तीसरे चरण के क्लीनिक ट्रायल के लिए मांगी गई अनुमति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2021। कोरोना के खिलाफ चल रही भारत की जंग को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। हैदराबाद की दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई ने स्वदेशी वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी है। यह वैक्सीन बूस्टर डोज के रूप में उन्हें लागई जाएगी, जो कोवाक्सिन या कोविशील्ड की दोनों डोज ले चुके हैं। देश में विकसित इस आरबीडी प्रोटीन आधारित कॉर्बेवैक्स के दूसरे-तीसरे चरण के ट्रायल में टीके की खुराक 18 साल से 80 साल के लोगों को दी जा रही है, संभव है कि इसी महीने इसके नतीजे भी सामने आ जाएं। 

बूस्टर डोज के लिए विकसित की गई वैक्सनी

हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई ने इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर विकसित किया है। कंपनी का कहना है कि कई अध्ययनों में सामने आया है कि पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों में एंटीबॉडी घट रही है। ऐसे में कंपनी की ओर से कोविशील्ड या कोवाक्सिन ले चुके लोगों पर ट्रायल किया जाएगा। 

पांच साल से 18 साल के बच्चों के लिए दी गई थी अनुमति 

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की अगली बैठक में इस आवेदन पर विचार किए जाने की संभावना है। इससे पहले डीसीजीआई ने सितंबर में बायोलॉजिकल ई को कुछ शर्तों के साथ पांच साल से 18 साल के बच्चों में टीके के दूसरे-तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दी थी।

दिसंबर तक 30 करोड़ खुराक की करेगा आपूर्ति 

बायोलॉजिकल ई दिसंबर तक केंद्र सरकार को कॉर्बेवैक्स की 30 करोड़ खुराक की आपूर्ति करेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीके की 30 करोड़ खुराक आरक्षित करने के लिए हैदराबाद की वैक्सीन निर्माता कंपनी से संपर्क किया है।

Read more: https://www.amarujala.com/india-news/biological-e-seeks-phase-3-trial-of-covid-19-vaccine-corbevax-as-a-booster-dose

Leave a Reply

Next Post

प्रयागराज में मां-बेटी की हत्या से सनसनी, पिता गंभीर रूप से घायल, बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 13 अक्टूबर 2021। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई, जबकि बदमाशों के हमले में पिता गंभी रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की। सूचना […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल