कांग्रेस का निशाना: विमान हादसे पर ‘भाग्य’ नहीं, जवाबदेही तय करें गृह मंत्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 13 जून 2025। कांग्रेस ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि मौके का दौरा करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह “भाग्य पर व्याख्यान देने” के बजाय जवाबदेही तय करने का वादा कर सकते थे। शाह विमान हादसे के कुछ घंटे बाद अहमदाबाद पहुंचे थे और कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान का तापमान ईंधन जलने के कारण इतना अधिक था कि किसी को बचा पाने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कांग्रेस एआई-171 विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों, चालक दल के सदस्यों, और उन निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है जो दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद थे और हादसे का शिकार हो गए। हम इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।” उन्होंने कहा, “यह एक बेहद भीषण और हृदय विदारक दुर्घटना है, जिसने पूरे देश को गहरे दुःख और सदमे में डाल दिया है। कांग्रेस पार्टी इस सामूहिक दुख और पीड़ा के समय में राष्ट्र के साथ खड़ी है।” कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शाह के बयान का संक्षिप्त वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जब एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और लोगों की मौत हो गई, तो गृह मंत्री कम से कम जवाबदेही का वादा कर सकते हैं, न कि भाग्य पर व्याख्यान दें।”

उनके मुताबिक, गृह मंत्री ने कहा कि ‘दुर्घटनाओं को कोई नहीं रोक सकता।’ खेड़ा ने सवाल किया, “यदि कुछ भी रोका नहीं जा सकता, तो हमारे पास मंत्रालय हैं ही क्यों? उन्होंने कहा, “विमानन दुर्घटनाएँ दैवीय कृत्य नहीं हैं – उन्हें रोका जा सकता है। इसीलिए हमारे पास विमानन नियामक, सुरक्षा प्रोटोकॉल और संकट के समय प्रतिक्रिया की प्रणालियाँ हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह मंत्री के तर्क के अनुसार, क्या हमें सुरक्षा बुनियादी ढांचे, विनियमन, या संकट की तैयारी में निवेश करना पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए? उन्होंने सवाल किया कि क्या इसे भाग्य पर छोड़ देना चाहिए? 

Leave a Reply

Next Post

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आया था भारत, किस्मत ने छीन ली उसकी भी ज़िंदगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 13 जून 2025। गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के भयानक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. इस त्रासदी में विमान में सवार सभी 241 लोगों (229 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स) की जान चली […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल