गणेश चतुर्थी पर रणबीर कपूर-साई की फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज; मोशन पोस्टर भी किया जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 14 सितंबर 2026। नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ का पहला भाग इस साल दिवाली पर आएगा। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। आज 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने फैंस को सियाराम की एक झलक दिखाई है। इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इसके अलावा फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है।

टी-सीरीज ने साझा किया पोस्ट
आज सोमवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में ‘रामायण’ का पहला मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘सिया-राम के शाश्वत बंधन का जश्न’। बता दें कि इससे पहले मेकर्स फिल्म के पहले गाने ‘जय जय राम’ को लेकर भी अपडेट साझा कर चुके हैं।

माता सीता के बालों में फूल सजाते दिखे प्रभु राम!
जारी किए गए मोशन पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर दिख रहे हैं और सीता के रूप में साई पल्लवी। यह पोस्टर, शांत, स्थिर और सुकून देने वाला है। दोनों प्राकृतिक नजारों में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। जंगल में हरे-भड़े पेड़ हैं। शांत नदी बह रही है। नदी किनारे पहाड़ी पर माता सीता और प्रभु राम विराजमान हैं। राघव सरकार माता सीता के बालों में गुलाब का पुष्प सजा रहे हैं। 

कब रिलीज होगी ‘रामायण’
इसके अलावा आज सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन का श्रीगणेश भी किया गया है। बहुप्रतीक्षित फिल्म का ‘सिया राम पोस्टर’ जारी करने के बाद फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ भी रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म का ‘जय जय राम’ गाने को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। डॉ. कुमार विश्वास ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली के आस-पास आने वाला है, जिसकी वर्ल्डवाइड रिलीज 6 नवंबर को तय है। फिल्म भारत में 8 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी। ‘रामायण’ का दूसरा भाग 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा।

Leave a Reply

Next Post

तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा: विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

शेयर करेपहले भारतीय पुरुष बने इंडिया रिपोर्टर लाइव साल्टिलो (मेक्सिको), 14 सितंबर 2026। भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बन गए हैं। उन्होंने जापान के नाकानिशी जुन्या को रोमांचक शूट-ऑफ में […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार