छत्तीसगढ़: वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही पूर्व मुखिया ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे मारे हैं। ADGP जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। इसके साथ ही उनसे जुड़े कई अफसर भी निशाने पर हैं। फिलहाल कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है। ACB मामले का खुलासा संभवत शाम तक कर सकती है। इसके बाद उनके खिलाफ ब्यूरो में मामला भी दर्ज हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, ACB की 10 अलग-अलग टीमें ADGP जीपी सिंह 10 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। प्रदेश में संभवत: यह पहली बार है जब किसी IPS अफसर के खिलाफ ACB की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ADGP जीपी सिंह साल 2019 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुखिया थे। उन्हें सरकार ने एक साल पहले वहां से हटाकर पुलिस अकेडमी भेज दिया था। इससे पहले IPS जीपी सिंह रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के IGP भी रह चुके हैं।

कई टीमों ने दी दबिश

जानकारी के मुताबिक, एसीबी की अलग-अलग टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। वहीं, रायपुर स्थित उनके निवास पर भी एक टीम जांच कर रही है। दावा किया जा रहा है कि एसीबी की टीम के हाथ महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के अलावा भ्रष्टाचार की कुछ शिकायतें मिलीं थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।

पोर्च में खड़ी विभागीय कार की भी तलाशी, डिक्की तक खंगाली गई

अफसरों की नजर घर के सामने पोर्च में खड़ी कारों पर पड़ी तो रेड करने वाली टीम ने कारों की चाबी जीपी सिंह के स्टाफ से ली और उसकी तलाशी भी शुरू कर दी। पोर्च में दो कारें खड़ी थी। इसमें आईजी की विभागीय कार भी थी। अफसरों ने कार की डिक्की खोल कर, डैश बोर्ड , सीट के नीचे और तमाम जगहों को बारीकी से चेक किया। ऐसा बताया जा रहा है कि कार से कुछ फाइलें और बड़ी तादाद में पेपर्स मिले हैं। टीम ने इन्हें जप्त कर लिया है और इनकी जांच की जा रही है। सिंह की निजी कार की भी तलाशी ली गई है।

आईपीएस राहुल शर्मा की आत्महत्या के बाद चर्चा में आए थे जीपी सिंह

जानकारी के मुताबिक, साल 2011 के दौरान बिहलासपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आईपीएस राहुल शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त जीपी सिंह बिलासपुर रेंज के आईजी थे। चर्चा यहां तक थी कि जीपी सिंह और राहुल शर्मा के बीच तालमेल नहीं बन रहा था, जिसके चलते राहुल शर्मा ने आत्मघाती कदम उठाया। इसके अलावा साल 2018 के दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो जीपी सिंह को एसीबी का प्रमुख बनाया गया था।

Leave a Reply

Next Post

मोदी कैबिनेट में होने जा रहा यह बड़ा बदलाव, खराब प्रदर्शन वाले कई मंत्रियों की छुट्टी संभव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 जुलाई 2021। खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की सुगबुगाहट फिर तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार