‘भारत-सिंगापुर के संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने का सही समय’, विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 सितंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री की सिंगापुर यात्रा को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अब समय आ गया है, जब भारत और सिंगापुर मिलकर अपने द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर पर लेकर जाएं। विदेश मंत्री ने कहा कि ‘जिस तरह से दुनिया बदल रही है, ऐसे में दोनों देशों के संबंधों को और समसामयिक बनाने की जरूरत है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही सिंगापुर का दौरा करने का फैसला किया है।’

बीते दो दशकों में मजबूत हुए हैं भारत-सिंगापुर संबंध
विदेश मंत्री ने सिंगापुर के मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते दो दशकों में भारत और सिंगापुर के संबंध काफी मजबूत हुए हैं। जिस तरह सिंगापुर को साल 1992 और 2006 में मौका मिला था, ठीक उसी तरह सिंगापुर को इस मौके का भी फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन में हमेशा से सिंगापुर के लिए विशेष भावनाएं हैं और यही वजह है कि नेतृत्व में काफी ज्यादा जुड़ाव देखा गया है। गौरतलब है कि जयशंकर भारतीय विदेश सेवा में रहने के दौरान सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त भी रह चुके हैं। 

एस जयशंकर ने कहा कि भारत और सिंगापुर भविष्य की तकनीक जैसे सेमीकंडक्टर, ग्रीन तकनीक और इलेक्ट्रिक मॉबिलिटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा सकते हैं। साथ ही ऊर्जा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। बीते दिनों भारत और सिंगापुर के बीच गोलमेज सम्मेलन हुआ था, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ था। उस सम्मेलन में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए थे। 

‘भारत की एक्ट ईस्ट नीति में सिंगापुर अहम देश’
जयशंकर ने कहा कि दुनिया में बदलते हालात में भारत की भूमिका बढ़ेगी और यह सिंगापुर और आसियान देशों के हित में होगा। साथ ही आसियान और खाड़ी के देशों में भारतीय मूल के समुदाय की भूमिका भी अहम है और आने वाले दिनों में इसकी और अहमियत बढ़ेगी। भारत की एक्ट ईस्ट नीति में सिंगापुर अहम देश है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को सिंगापुर पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति थरमन षणमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग और वरिष्ठ मंत्री ली सेन समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री सिंगापुर के उद्योग जगत के लोगों से भी मिलेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में उग्रवादियों ने फिर किए ड्रोन हमले, महिला समेत तीन घायल; सीएम बीरेन सिंह ने की निंदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 03 सितंबर 2024। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में उग्रवादियों ने ड्रोन के जरिए हमले को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध उग्रवादियों ने ड्रोन का इस्तेमाल कर ताजा बम हमला किया। इसमें 23 वर्षीय एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। […]

You May Like

उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस....|.... निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान