शिवकुमार को सीएम बनाने की अपील, 80-90 विधायकों का हाईकमान पर दबाव, कांग्रेस MLA का बड़ा दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रामनगर (कर्नाटक) 10 फरवरी 2026। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में जारी अंतर्कलह दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में कांग्रेस एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया ने अपने पिता सिद्धारमैया को लेकर कहा था कि वो पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि सीएम बदलने का मुद्दा अब खत्म हो गया है। इस बीच अब कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पार्टी के 80 से 90 विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का नाम हाई कमान को दिया है।

कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इकबाल हुसैन ने कहा, ‘हमने यह मामला हाई कमांड पर छोड़ दिया है। 80-90 विधायकों ने हाई कमांड से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए मौका देने का अनुरोध किया है। हम एक अनुशासित पार्टी हैं और हमें शालीनता से व्यवहार करना होगा। हमें यह पसंद नहीं है कि वह (यतींद्र सिद्धारमैया) बार-बार अपने पिता के पक्ष में बोलकर आलाकमान को शर्मिंदा कर रहे हैं। हर पिता अपने बेटे से प्यार करता है, और बेटा अपने पिता से, लेकिन राजनीति में हमें अनुशासन से काम लेना होता है। इस तरह के बयानों से दूसरों को उकसाना नहीं चाहिए।’

डीके शिवकुमार के खुले समर्थन में हुसैन
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी के मन में यही इच्छा है कि डीके शिवकुमार को मौका दिया जाए। हर कोई यही चाहता है, लेकिन हमें बयानबाजी से कोई भ्रम पैदा नहीं करना चाहिए, इसीलिए सब चुप हैं और कुछ लोग आपस में बात कर रहे हैं। मैं खुले दिल से, जैसा कि मैंने पहले दिन से कहा है यही मेरी इच्छा है कि डीके शिवकुमार को इसी कार्यकाल में मौका दिया जाए। वहीं कांग्रेस एमएलसी चन्नाराज हट्टीहोली ने भी कहा कि मेरी इच्छा है कि डीके शिवकुमार इस कार्यकाल में जल्द ही मुख्यमंत्री बनें।”

दिल्ली में आलाकमान संग बैठक करेंगे शिवकुमार
पिछले हफ्ते यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा था कि कांग्रेस हाई कमान ने सिद्धारमैया को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने रहने की हरी झंडी दे दी है। वहीं यतींद्र के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि ऐसे बयान पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने यह बयान दिल्ली में एक पार्टी बैठक के लिए रवाना होने से पहले दिया। उन्होंने कहा कि वे आगामी राज्य चुनावों पर एआईसीसी की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं।

पार्टी नेताओं को दी नसीहत
शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘आज मेरी एआईसीसी में विभिन्न चुनावों से संबंधित राजनीतिक मामलों पर बैठक है, इसलिए मैं (दिल्ली) जा रहा हूं। एआईसीसी ने मुझे बुलाया है क्योंकि तारीखों की घोषणा होनी बाकी है।’ उन्होंने आगे कहा कि इसमें कोई भ्रम नहीं है। जब दूसरे लोग मेरे पक्ष में या किसी विधायक या मंत्री के खिलाफ बयान देते हैं या राय देते हैं, तो इससे पार्टी को नुकसान होता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी से इस पर बोलने से मना किया है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में एक और पति का कत्ल: बीवी ने प्रेमी संग कुल्हाड़ी से काटा, फिर किया ये काम; दो दिन पहले ही आया था रणवीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इटावा 10 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक और पति मारा गया है। इटावा की भरथना कोतवाली इलाके के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़