पहाड़ों के बीच ताज का शाही ठिकाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 29 अगस्त 2026। लग्जरी हॉस्पिटैलिटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले ताज ने अब ब्रांडेड विला सेगमेंट में भी कदम रख दिया है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड  ने अमावी के साथ साझेदारी में महाराष्ट्र के लोनावला में ‘ताज माउंट कुसूर रिसॉर्ट एंड विला’ शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रोजेक्ट ताज के लिए लग्जरी रियल एस्टेट की नई दिशा का संकेत है।

पश्चिमी घाट की हसीन वादियों में 34 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 32 ब्रांडेड विला और 100 कमरों वाला ताज रिसॉर्ट शामिल है। आधुनिक बार्न-स्टाइल डिजाइन, बड़ी कांच की दीवारें और विशाल बरामदे इन विला को प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं। यहां दो एकड़ का ‘वाबी-साबी’ सेंट्रल पार्क, मियावाकी जंगल, नेचर ट्रेल्स, जेन गार्डन, स्टारगेजिंग डेक और फिटनेस व स्पोर्ट्स सुविधाएं भी हैं। एमडी एवं सीईओ पुनीत छटवाल के अनुसार, “ताज माउंट कुसूर के साथ हमने ब्रांडेड विला सेगमेंट में शानदार शुरुआत की है और लग्जरी रियल एस्टेट की नई श्रेणी में ताज की विरासत और बेमिसाल सेवा को लेकर आए हैं।” वहीं अमावी के संस्थापक-प्रबंध निदेशक अपूर्व कुमार ने इसे घर की निजता और ताज की विश्वस्तरीय सेवा का संगम बताया। बिक्री के लिए उपलब्ध ये विला लीज-बैक प्रोग्राम के तहत रिसॉर्ट इन्वेंट्री का हिस्सा भी बनेंगे।

Leave a Reply

Next Post

शिवराजकुमार का रौद्र रूप, ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का धमाका

शेयर करेखून और तबाही के बीच शिवराजकुमार का खूंखार अवतार इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 29 अगस्त 2026। पैन इंडिया सुपरस्टार और सैंडलवुड के किंग डॉ. शिवराजकुमार अब तक के सबसे रौद्र और खूंखार अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्ममेकर आर. चंद्रू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ (ओएम) […]

You May Like

गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने....|....सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदर्शन पर सुनवाई टली....|....पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत....|....छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी....|....पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर छात्रा से 90 हजार की ठगी....|....अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस....|....ऑनलाइन रिफंड के नाम पर साइबर ठगों का नया पैंतरा....|....खुबानी और अखरोट के बगीचे मिट्टी में जमा करते हैं ज्यादा कार्बन....|....बोर्ड परीक्षाओं के ठीक बाद हो सकते हैं चुनाव....|....माइकल जॉर्डन की जर्सी 133 करोड़ रुपये में बिकी