गौठानों में बनाये गये 2 लाख 11 हजार से अधिक गोबर के दिये

indiareporterlive
शेयर करे

6 लाख 33 हजार रूपये से अधिक की हुई बिक्री

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 24 नवम्बर 2020। दीपावली पर्व में इस बार लोगों के घर गौठानों में निर्मित गोबर के दियों से रोशन हुए। जिले की 10 महिला स्व सहायता समूहों द्वारा 2 लाख 11 हजार से अधिक दिये बनाकर बेचे गये। जिससे उन्हें 6 लाख 33 हजार रूपये से अधिक की आय भी हुई।  

गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में खरीदे जा रहे गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद के साथ साथ दीपावली पर्व के लिए दिये भी बनाये गये। जिले के विकासखंड तखतपुर के ग्राम-लाखासार और सागर, बिल्हा विकासखंड के ग्राम-पौसरी और अकलतरी, मस्तुरी विकासखंड के ग्राम-वेद परसदा, टिकारी, बोहारडीह, धुरवाकारी और जौंधरा के गौठानों में महिला स्व सहायता समूह की 100 से अधिक महिलाओं के लिए यह दीपावली पर्व समृद्धि लेकर आया। इन महिलाओं ने गौठानों में बनाये गये गोबर के दियों की 3 रूपये प्रति दिये के हिसाब से बिक्री की  और आय प्राप्त किया जिससे उनके परिवार में दीवाली की खुशियां दुगनी हुई।

उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत जिले में अब तक 86 हजार 403 क्विंटल गोबर गौठानों में खरीदे गये है।

Leave a Reply

Next Post

26 नवम्बर को मनाया जायेगा संविधान दिवस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 24 नवंबर 2020। छ.ग. के शासन के सामान्य प्रशासन द्वारा डाॅ.बी.आर.अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवम्बर को ‘‘संविधान दिवस’’ मनाए जाने संबंधी निर्देश दिये गये है। डाॅ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही