‘2024 के लोकसभा चुनाव में हुई भारी धांधली, भारत में चुनाव प्रणाली मर चुकी है’, राहुल गांधी का EC पर करारा प्रहार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 अगस्त 2025। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में देश की चुनावी प्रणाली पर तीखा हमला किया। उन्होंने दावा किया कि भारत की चुनाव प्रणाली अब निष्प्रभावी हो चुकी है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी पैमाने पर धांधली हुई, जिससे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुत मामूली बहुमत मिला।

“भारत की चुनाव प्रणाली पहले ही मर चुकी है”
राहुल गांधी ने कहा, “भारत की चुनाव प्रणाली पहले ही मर चुकी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी धांधली की गई, जिससे बीजेपी सत्ता में बनी रही। उन्होंने कहा, “अगर सिर्फ 15 सीटों पर धांधली न होती, तो आज नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं होते।”

कांग्रेस जल्द पेश करेगी सबूत
राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के पास चुनावी धांधली के पुख्ता सबूत हैं, जिन्हें जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम आपको आने वाले कुछ दिनों में दिखाएंगे कि लोकसभा चुनाव में कैसे धांधली की जा सकती है और की भी गई। बीजेपी बहुत ही कम बहुमत से सत्ता में आई है।” इस सप्ताह की शुरुआत में संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने एक ऐसा “एटम बम” जैसे सबूत हासिल किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा, “हमने गहराई से जांच की क्योंकि चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था। जो हमें मिला, वह एक एटम बम है। जब यह फटेगा, तब आपको भारत में चुनाव आयोग नजर नहीं आएगा।

अरुण जेटली पर गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब वे तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, तब अरुण जेटली उन्हें धमकाने आए थे। राहुल ने कहा, “मुझे याद है जब मैं कृषि कानूनों का विरोध कर रहा था, अरुण जेटली जी मुझे धमकाने आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम सरकार का विरोध और कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखोगे, तो हमें तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी।” इस पर राहुल ने जवाब दिया, “शायद आपको नहीं पता कि आप किससे बात कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र चुनावों पर भी उठाए सवाल
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश और लोकसभा चुनावों में गड़बड़ी की आशंका थी, लेकिन यह संदेह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में और गहरा हो गया। उन्होंने कहा, “राज्य स्तर पर हमें लगा कि वोट चोरी हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

मालेगांव केस में बरी होने  के बाद कांग्रेस पर साध्वी प्रज्ञा का हमला कहा- हिंदू आतंकवाद' का नारा देने वालों का मुंह हुआ काला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अगस्त 2025। बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। शनिवार को अपने सोशल मीडिया […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल