प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी बोले- कृष्णबाग बस्ती की लड़ाई कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 24 नवंबर 2026। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को कृष्णबाग कॉलोनी पहुंचे और प्रभावित लोगों से मिले। जिन लोगों के मकान टूटे हैं, उनसे मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृष्णबाग के रहवासियों की लड़ाई कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी। कांग्रेस इस केस के लिए बड़े वकीलों की मदद लेगी।

उन्होंने कहा कि जब अवैध कॉलोनी बन रही थी, तब अफसरों ने कार्रवाई क्यों नहीं की? लोगों ने यहां प्लॉट खरीदे। उनके मकानों की रजिस्ट्री है। बैंकों ने कर्ज दे रखा है, फिर मकान कैसे अवैध हो गए?

पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में भूमाफिया पनप रहे हैं। रहवासियों के लिए कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इसके लिए मैंने कांग्रेस के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अफसरों ने मकान नहीं तोड़े, बल्कि उनमें रहने वाले लोगों का भविष्य बर्बाद किया है। जिनके मकान टूटे हैं, उनमें कोई टेलर है तो कोई मजदूरी करता है।

इंदौर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक हैं। 25 साल से नगर निगम में भाजपा की परिषद है। फिर भी जनता दुखी है। अब लोगों को सोचना चाहिए कि वे जिन्हें वोट देते हैं, क्या वे उनका साथ दे रहे हैं?

प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के निर्देश के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है। दो-तीन दिन में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसमें प्रभावित बस्ती के लोग भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि इंदौर की कृष्णबाग बस्ती में सोमवार को 40 से ज्यादा निर्माण तोड़े गए। इस दौरान अफसरों को विरोध का सामना करना पड़ा। जब मकान टूट रहे थे, तो कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

Leave a Reply

Next Post

कॉलेज की गलती से छात्रा का दाखिला अटका

शेयर करेहाईकोर्ट ने 25 नवंबर तक बीडीएस में प्रवेश देने का दिया आदेश इंडिया रिपोर्टर लाइव ग्वालियर, 24 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने बीडीएस काउंसलिंग के दौरान कॉलेज और चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति […]

You May Like

सुबह की धूप से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे....|....चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त....|....कानूनी पचड़े में पड़ी रणबीर कपूर की फिल्म....|....अमेजन के जंगल में 11 दिन भटकता रहा बुजुर्ग....|....शेख हसीना 16 दिसंबर को करेंगी वतन वापसी....|....पूर्व विधायक सुरेश राठौर का आज गांधीनगर में नार्को टेस्ट....|....दिल्ली एसआईआर: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका....|....जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी....|....मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार....|....बिना बुनियादी सुविधाओं के मंजूर नहीं होगा नक्शा