मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारी डेनिस शापोवालोव और रोहन बोपन्ना की जोड़ी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 मई 2021। भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी मैड्रिड ओपन पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और टिम पुएज से हारकर बाहर हो गई। बोपन्ना और डेनिस को जर्मन प्रतिद्वंद्वियों ने 6-4, 3-6, 10-5 से हराया।

बोपन्ना और डेनिस की इंडो-कनाडियन जोड़ी ने इस मैच में पांच जबकि उनके विरोधियों ने तीन ऐस लगाए, हालांकि उन्होंने डबलफॉल्ट ज्यादा किए, जिसका उन्हें आखिर में खामियाजा भुगतना पड़ा। दोनों ने मिलकर पांच डबलफॉल्ट किए, जबकि उनकी विपक्षी जोड़ी ने सिर्फ दो डबलफॉल्ट किए।

इसके अलावा जर्मन जोड़ी ने पहले हाफ में भी बोपन्ना और शापोवालोव से बेहतर थी। इससे पहले गैर वरीय बोपन्ना और डेनिस ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जुआन सेबेस्टियन काबाल और राबर्ट फाराह को सीधे सेटों में हराया था। बता दें कि बोपन्ना और शापोवालोव 2019 के बाद से ही लगातार साथ खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार की आलोचना पर कांग्रेस को जेपी नड्डा का जवाब, सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर किया पलटवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मई 2021। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'