अमित शाह ने भाषा के मुद्दे पर सीएम स्टालिन को घेरा; मेडिकल, इंजीनियरिंग की शिक्षा तमिल में देने कहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रानीपेट (तमिलनाडु) 07 मार्च 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर पलटवार किया। इसके अलावा उन्होंने उनसे राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा शुरू करने को भी कहा। भाषा के मुद्दे विशेष रूप से स्टालिन के हिंदी विरोध को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बदलाव किए और अब यह सुनिश्चित किया है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उम्मीदवार अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा दे सकें। चेन्नई से करीब 70 किलोमीटर दूर रानीपेट में आरटीसी थक्कोलम में सीआईएसएफ के 56वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा में उत्तर पुस्तिका तमिल में भी लिखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से छात्रों के लाभ के लिए राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा शुरू करने की अपील करता हूं।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की संस्कृति ने भारत की सांस्कृतिक धारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शाह ने कहा, ‘चाहे वह प्रशासनिक सुधार हो, आध्यात्मिक ऊंचाइयों को प्राप्त करना हो, शिक्षा हो या राष्ट्र की एकता और अखंडता हो, तमिलनाडु ने हर क्षेत्र में भारतीय संस्कृति को मजबूत किया है।’ इस कार्यक्रम में अर्द्धसैनिक बल के टुकड़ियों का मार्च पास्ट, योग प्रदर्शन और कमांडो अभियान का प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Next Post

'हिंदू राष्ट्र्र बनाना मेरा लक्ष्य, मैं किसी पार्टी का नहीं', बागेश्वर धाम वाले बाबा की दो-टूक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गोपालगंज 07 मार्च 2025। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गोपालगंज में हैं। बाबा भोरे प्रखंड के रामनगर गांव स्थित पांच दिवसीय हनुमंत कथा में आए हैं। गुरुवार देर शाम उन्होंने हनुमंच कथा का वाचन किया। बाबा ने कथा की शुरुआत में ही कहा कि जब बिहार […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग