रायगढ़ के कागज कारखाना में जहरीली गैस का रिसाव

शेयर करे

घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में जारी है, वहीं गंभीर हालत में तीन मजदूरों को रायपुर रेफर कर दिया है।

इंडिया रिपोर्टर लाइव
रायगढ़ । विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस रिसाव के बाद रायगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। गुरुवार को दिन के वक्त तेतला गांव में शक्ति पेपर में गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई। कोरोना संकट के बीच लोगों में गैस लीकेज से दहशत फैल गई। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव में जुट गया है।

जहरीली गैस के रिसाव से 7 मजदूर प्रभावित हुए है, सभी को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेतला गांव में शक्ति पेपर कारखाना लॉडाउन के दौरान बंद पड़ा था। इस कागज कारखाना में सफाई के लिए मजदूर जुटे थे। इसी दौरान जहरीली गैस का रिसाव हो गया । घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में जारी है, वहीं गंभीर हालत में तीन मजदूरों को रायपुर रेफर कर दिया है।

इससे पहले आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस रिसाव का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई। कोरोना संकट के बीच लोगों में गैस लीकेज से दहशत फैल गई। स्थानीय प्रशासन और नेवी ने फैक्ट्री के पास के गांवों को खाली करा लिया है। वहीं गैस लीक होन से 8 लोगों की मौत हो गई है। 300 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कंपनी पॉलीस्टाइरेने और इसके को-पॉलीमर्स का निर्माण करती है

जानकारी के मुताबिक आरआर वेंकटपुरम में स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर कंपनी से जहरीली गैस का रिसाव हुआ है इस जहरीली गैस के कारण फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के इलाके प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने आसपास के पांच गांव खाली करा लिए हैं। गैस लीकेज के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। विशाखापट्टनम के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण करन में जुटे। कुछ लोगों को सांस की समस्या हो रही है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी लगाई गई हैं और गांवों से लोगों को बाहर निकाला गया है। गैस रिसाव एलजी पॉलीमर्स इंडस्ट्री में हुआ है, इसकी स्थापना 1961 में हिंदुस्तान पॉलीमर्स के नाम से की गई थी। कंपनी पॉलीस्टाइरेने और इसके को-पॉलीमर्स का निर्माण करती है। 1978 में यूबी ग्रुप के मैकडॉवल एंड कंपनी लिमिटेड में हिंदुस्तान पॉलीमर्स का विलय कर लिया गया था और फिर यह एलजी पॉलीमर्स इंडस्ट्री हो गई।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में शराब खरीदने वालों पर लगाए जा रहे स्याही से निशान

शेयर करेहोशंगाबाद । मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी शराब खरीदने वाले लोगों की अंगुली पर स्याही लगा रहे हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘होशंगाबाद जिले में शराब खरीदने के लिए आने वाले खरीदारों की तर्जनी अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जा रही है। ऐसा […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार