अनुच्छेद 370 पर कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने सरकार का किया समर्थन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। पूर्वर्ती जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले का कश्मीरी पंडित संगठन ‘यूथ 4 पनुन कश्मीर’ने समर्थन किया है। संगठन ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर सरकार के रुख का समर्थन किया। 

अधिवक्ता सिद्धार्थ प्रवीण आचार्य के माध्यम से दायर याचिका में संगठन ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को निरस्त करने तथा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम- 2019 को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज करने के साथ ही सरकार के निर्णयों को वैध और संवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है। सरकार का समर्थन करने वाली इस याचिका में कहा गया है,‘‘कश्मीर घाटी के बहुसंख्यकों को भारतीय संविधान में कभी विश्वास नहीं था और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए ने उन्हें अलगाववादी आंदोलन में मदद की।‘‘ 

संगठन की याचिका में दावा किया गया कि संविधान का अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए कश्मीर घाटी के भीतर भारतीय पहचान की भावना को खत्म करने का एक प्रमुख कारण बन गया। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय इस मामले में 2 अगस्त रोजाना सुनवाई करने वाली है। अदालत में 11 जुलाई को यह फैसला किया था। 

Leave a Reply

Next Post

मादा चीता 'निर्भया' का कोई अता-पता नहीं, रेडियो कॉलर खराब होने से नहीं मिल रही लोकेशन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ग्वालियर 28 जुलाई 2023। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में खुले जंगल में घूम रही मादा चीता ‘निर्भया’ राडार से बाहर हो गई है। उसका रेडियो कॉलर खराब हो गया है। इससे उसे ट्रेस करना मुश्किल हो गया है। कूनो प्रबंधन खुले जंगल […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत