PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी को हटाने की मांग तेज, भारत से हार के बाद पाकिस्तानी फैंस का भड़का गुस्सा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 सितंबर 2025। एशिया कप 2025 में भारत के हाथों लगातार तीसरी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान भारत से हार गया, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। यह घटना एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष होने के बावजूद उनके लिए शर्मनाक साबित हुई। सोशल मीडिया पर कई फैन्स नेनकवी को तुरंत हटाने की मांग उठाई और असली प्रतिभाओं को वापस टीम में लाने की अपील की।

राजनीतिक नेताओं का हमला
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वरिष्ठ नेता मूनिस इलाही ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, ‘अगर प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ में थोड़ी भी हिम्मत है तो उन्हें मोहसिन नकवी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इस व्यक्ति ने इतने कम समय में पाकिस्तान क्रिकेट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।’ इलाही ने यह भी कहा कि नकवी को हटाना जरूरी है क्योंकि उन्होंने अपने फैसलों से टीम की ताकत कमजोर कर दी है।

पूर्व राज्यपाल की कड़ी आलोचना
सिंध के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद जुबैर ने भी नकवी पर निशाना साधा। उनका आरोप है कि नकवी ने पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया। जुबैर ने कहा, ‘नकवी ने पाकिस्तान के सबसे अच्छे बल्लेबाज बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर कर दिया। उनकी जगह सलमान आगा और हारिस जैसे खिलाड़ियों को चुना। इस फैसले से पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइन-अप पूरी तरह बिखर गई।’

इमरान खान की तीखी टिप्पणी
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी नकवी की तुलना सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से करते हुए कहा, ‘मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट के साथ वही कर रहे हैं जो सेना प्रमुख देश के साथ कर रहे हैं।’

पत्रकारों का गुस्सा
पत्रकार उमर दराज गोंडल ने लिखा कि भारतीय खिलाड़ियों का नकवी से हाथ मिलाने या ट्रॉफी लेने से इनकार करना एक चेतावनी है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में क्रिकेट का पतन हो चुका है, ठीक वैसे ही जैसे हॉकी का हुआ था। नकवी को सिर्फ ‘बिग बॉस’ की चहेती होने के कारण पीसीबी का अध्यक्ष बनाया गया है। जब तक इस तरह की राजनीतिक नियुक्तियां खत्म नहीं होंगी, पाकिस्तान क्रिकेट सुधार नहीं सकता।’

Leave a Reply

Next Post

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो उड़ान में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 सितंबर 2025। इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह बम की धमकी दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा कारणों से पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं